Page Loader
IPL 2025 नीलामी: शार्दुल ठाकुर को नहीं मिला कोई खरीदार

IPL 2025 नीलामी: शार्दुल ठाकुर को नहीं मिला कोई खरीदार

Nov 25, 2024
08:59 pm

क्या है खबर?

सऊदी अरब के जेद्दा में हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में शार्दुल ठाकुर को कोई खरीदार नहीं मिला है। वह पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेले थे। IPL 2024 में उनका अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा, जिसके बाद ठाकुर को CSK की टीम ने रिटेन नहीं किया था। वह अब तक लीग में 5 टीमों से हिस्सा ले चुके हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

IPL में अब तक 94 विकेट ले चुके हैं ठाकुर

ठाकुर ने IPL 2024 में 9 मैच खेले, जिसमें 61.80 की बेहद खराब औसत के साथ सिर्फ 5 विकेट लिए थे। वह अपने अब तक के IPL करियर में 95 मैचों में 30.52 की औसत और 9.22 की इकॉनमी रेट के साथ 94 विकेट लिए हैं। इस बीच 36 रन देते हुए 4 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 307 रन बनाए हैं।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post