Page Loader
IPL 2025 नीलामी: प्रसिद्ध कृष्णा को पर हुई खूब धनवर्षा, GT ने इतने रुपये में खरीदा
प्रसिद्ध कृष्णा को GT ने खरीदा (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: प्रसिद्ध कृष्णा को पर हुई खूब धनवर्षा, GT ने इतने रुपये में खरीदा

Nov 24, 2024
08:27 pm

क्या है खबर?

सऊदी अरब के जेद्दा में हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में प्रसिद्ध कृष्णा को गुजरात टाइटंस (GT) ने 9.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले इस गेंदबाज को खरीदने में GT के अलावा राजस्थान रॉयल्स (RR) ने दिलचस्पी दिखाई। वह आखिरी बार इस लीग में 2022 में RR की ओर से ही खेले थे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

ऐसा रहा है कृष्णा का IPL करियर

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कृष्णा ने अपने IPL करियर में अब तक 51 मैचों में 34.75 की औसत और 8.92 की इकॉनमी रेट से 49 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 30 रन देकर चार विकेट लेना रहा है। IPL 2022 में RR ने 17 मैचों में 29.00 की औसत के साथ 19 विकेट लिए थे। वह चोट के कारण IPL 2023 और 2024 में नहीं खेल पाए थे।

रिटेन 

नीलामी से पहले GT ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले GT ने राशिद खान को सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ GT ने शुभमन गिल (16.5 करोड़ रुपये), साई सुदर्शन (8.5 करोड़ रुपये), राहुल तेवतिया (4 करोड़ रुपये) और शाहरुख खान (4 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। गिल टीम के कप्तान बने रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने डेविड मिलर के रूप में बड़े खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था। आशीष नेहरा भी टीम के कोच बने रहेंगे।