Page Loader
IPL 2025 नीलामी: दीपक चाहर को MI ने खरीदा, जानिए कितनी मिली धनराशि
पिछले सीजन में CSK से खेले थे दीपक चाहर (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: दीपक चाहर को MI ने खरीदा, जानिए कितनी मिली धनराशि

Nov 25, 2024
04:39 pm

क्या है खबर?

सऊदी अरब के जेद्दा में हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में दीपक चाहर को मुंबई इंडियंस (MI) ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह पिछले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की टीम से खेले और उनका प्रदर्शन खराब रहा था। निराशाजनक प्रदर्शन के बाद CSK ने उन्हें रिटेन नहीं करने का फैसला किया था। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

ऐसा रहा है चाहर का IPL करियर 

चाहर ने IPL 2024 में 8 मैचों में 40.40 की औसत और 8.59 की इकॉनमी रेट से 5 विकेट लिए थे। उन्होंने अपने IPL करियर में अब तक 81 मैच खेले हैं, जिसमें 28.84 की औसत के साथ 77 विकेट लिए थे। दूसरी तरफ बल्लेबाजी में वह कुछ कमाल नहीं कर सके। वह IPL 2018 से 2024 तक CSK का हिस्सा रहे। इससे पहले वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) से भी खेल चुके थे।

रिटेन 

MI ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले MI ने जसप्रीत बुमराह को सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ MI ने हार्दिक पांड्या(16.35 करोड़ रुपये), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़ रुपये), रोहित शर्मा (16.30 करोड़ रुपये) और तिलक वर्मा(8 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। हार्दिक IPL 2025 में भी MI के कप्तान बने रहेंगे। इसके अलावा महेला जयवर्धने की कोच के रूप में एक बार फिर वापसी हुई है।