NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: RCB ने SRH को हराकर दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024: RCB ने SRH को हराकर दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    RCB ने दर्ज की अपनी दूसरी जीत (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: RCB ने SRH को हराकर दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 25, 2024
    11:17 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 41वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 35 रन से हराते हुए इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।

    RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 206/7 का स्कोर बनाया।

    जवाब में SRH की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और 171/8 का स्कोर ही बना सकी। यह SRH की तीसरी हार है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    RCB ने दर्ज की आसान जीत 

    RCB ने पॉवरप्ले के बाद एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए। इसके बाद कोहली और रजत पाटीदार ने अर्धशतक लगाए। आखिरी ओवरों में कैमरून ग्रीन ने नाबाद 37 रन बनाए और टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।

    जवाब में SRH ने 69 रन तक अपने शीर्षक्रम के 5 विकेट गंवा दिए।

    इसके बाद भी SRH ने निरंतर विकेट खोए और टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। SRH से शाहबाज अहमद ने सर्वाधिक 40* रन बनाए।

    कोहली

    कोहली ने बतौर सलामी बल्लेबाज पूरे किए 4,000 रन 

    कोहली ने IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 4,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं।

    कोहली ने सलामी बल्लेबाज के रूप में 4,041 रन बनाए हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में उनसे ज्यादा रन क्रिस गेल (4,480), डेविड वार्नर (5,909) और शिखर धवन (6,362) ने बनाए हैं।

    कोहली ने IPL के एक सीजन में 10वीं बार 400 रनों का आंकड़ा भी पार किया।

    पाटीदार 

    पाटीदार ने सिर्फ 19 गेंदों में जड़ा अर्धशतक 

    पाटीदार ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह RCB की ओर से संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

    RCB की टीम में उनसे तेज अर्धशतक क्रिस गेल (17 गेंद, IPL 2013) ने लगाया है।

    पाटीदार ने 20 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

    उन्होंने कोहली के साथ मिलकर 65 रन की साझेदारी भी की।

    उनादकट

    उनादकट ने अपने 100वें मैच में लिए 3 विकेट

    अपना 100वां IPL मैच खेलते हुए उनादकट ने उम्दा गेंदबाजी की। उन्होंने पारी के 13वें ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे पाटीदार (50) के रूप में पहली सफलता हासिल की। इसके बाद उन्होंने अच्छी लय में दिख रहे कोहली (51) को अपना शिकार बनाया।

    अपने तीसरे ओवर में उन्होंने महिपाल लोमरोर (7) को पवेलियन की राह दिखाई।

    उन्होंने अपने 4 ओवर में 7.50 की इकॉनमी रेट के साथ 30 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए।

    जानकारी

    SRH ने पहली बार किसी सीजन में पूरे किए 100 छक्के

    SRH ने इस सीजन में अपने 100 छक्के पूरे किए। ये पहला मौका है, जब SRH ने किसी सीजन में 100 छक्के लगाए हैं। इससे पहले उन्होंने सर्वाधिक छक्के IPL 2022 (98 छक्के) लगाए थे।

    अंक तालिका

    अंक तालिका में ऐसी है टीमों की स्थिति 

    RCB ने 9 मैचों के बाद अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। इस जीत के बावजूद RCB आखिरी 10वें स्थान पर बनी हुई है।

    इस हार के बाद भी SRH की टीम तीसरे स्थान पर बरकरार है। पैट कमिंस की कप्तानी में SRH ने अब तक 5 मैच जीते हैं और 3 में हार झेली है।

    अपने 8 में से 7 मैच जीत चुकी RR की टीम शीर्ष पर बरकरार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    सनराइजर्स हैदराबाद

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा BE Rall-E की टेस्टिंग में दिखी झलक, जानिए कैसा होगा लुक  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    युजवेंद्र चहल IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े  युजवेंद्र चहल
    ट्रेंट बोल्ट ने रोहित को टी-20 क्रिकेट में छठी बार किया आउट, हासिल की यह उपलब्धि राजस्थान रॉयल्स
    RR बनाम MI: संदीप शर्मा ने IPL में पहली बार चटकाए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  टी-20 क्रिकेट
    तिलक वर्मा IPL में 1,000 रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बनें, जड़ा अर्धशतक मुंबई इंडियंस

    IPL 2024

    IPL 2024: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC ने GT को हराते हुए दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: डेवोन कॉनवे बचे हुए सीजन से बाहर, CSK ने रिचर्ड ग्लीसन को किया शामिल इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2024: ईशान किशन ने RCB के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: MI ने RCB को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: सूर्यकुमार यादव ने MI के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RCB बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2024: PBKS बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में PBKS और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: SRH ने वनिंदु हसरंगा की जगह विजयकांत व्यासकांत को दिया अपनी टीम में मौका  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    PBKS बनाम SRH: अर्शदीप सिंह ने 4 शिकार करते हुए पूरे किए अपने 150 टी-20 विकेट अर्शदीप सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025