NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा इस संस्करण का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा इस संस्करण का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा इस संस्करण का तीसरा अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@Ipl)

    IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा इस संस्करण का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 28, 2024
    09:32 pm

    क्या है खबर?

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 46वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी (98) खेली।

    यह उनके करियर का 17वां अर्धशतक रहा। वह दुर्भाग्यशाली रहे कि महज 2 रन से अपना तीसरा शतक पूरा करने से चूक गए।

    उनकी पारी की बदौलत CSK शुरुआती झटके से उबरकर 212/3 का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।

    आइए उनकी पारी और आंकडे़ जानते हैं।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही गायकवाड़ की पारी और साझेदारी?

    CSK की शुरुआत बेहद खराब रही। 19 रन के स्कोर पर अजिंक्य रहाणे (9) पवेलियन लौट गए।

    उसके बाद गायकवाड़ ने डेरिल मिचेल (52) के साथ 107 रन की अहम साझेदारी कर स्कोर को आगे बढ़ाया।

    इस दौरान उन्होंने पहले अपना अर्धशतक भी पूरा किया। उन्होंने शिवम दुबे (38*) के साथ 74 रन की अर्धशतकीय साझेदारी भी निभाई।

    गायकवाड़ अपनी पारी में 54 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 98 रन बनाकर आउट हुए।

    प्रदर्शन

    IPL 2024 में अब तक शानदार रहा है गायकवाड़ का प्रदर्शन

    गायकवाड़ को इसी सीजन CSK का कप्तान बनाया गया है और वह काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

    वह 9 मैचों में 45 से अधिक की औसत से 447 रन बना चुके हैं।

    इसमें इस अर्धशतक के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाए गए अर्धशतक और LSG के खिलाफ लगाया गया शतक भी शामिल हैं।

    उनके इस संस्करण में अब तक के स्कोर क्रमश: 15, 46, 1, 26, 67*, 69, 17, 108* के रहे हैं।

    करियर

    कैसा रहा है गायकवाड़ का IPL करियर?

    गायकवाड़ ने 2020 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 61 मैच की 60 पारियों में 42.34 की औसत और 138.09 की स्ट्राइक रेट से 2,244 रन बना चुके हैं।

    वह 2 शतक के अलावा 17 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 108 रन का रहा है।

    वह इस लीग में अब तक 207 चौके और 86 छक्के जड़ चुके हैं। वह 32 कैच भी लपक चुके हैं।

    रिकॉर्ड

    टी-20 क्रिकेट सर्वाधिक 200+ स्कोर बनाने वाली टीम बनी CSK

    गायकवाड़ की पारी से CSK की टीम 212/3 का स्कोर बनाने में सफल रही।

    इसके साथ ही CSK की टीम टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक 35 बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है।

    इस मामले में उसने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट की टीम समरसेट (34) को पीछे छोड़ दिया है।

    इस सूची में भारतीय क्रिकेट टीम (32) तीसरे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (31) चौथे, यॉर्कशायर (29) 5वें और सरे टीम (28) छठे नंबर पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    रुतुराज गायकवाड़
    सनराइजर्स हैदराबाद

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: RCB ने SRH को हराकर दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024
    IPL में 250 मैच खेलने वाली दूसरी टीम बनी RCB, जानिए टीम के आंकड़े और रिकॉर्ड्स IPL 2024
    IPL 2024: KKR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता के आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    CSK बनाम KKR: महीश तीक्षणा ने पूरे किए अपने 150 टी-20 विकेट, जानिए उनके आंकड़े महेश तीक्षाना
    IPL में रविंद्र जडेजा 100 विकेट और 100 कैच लपकने वाले पहले खिलाड़ी बने  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: CSK ने KKR को हराते हुए दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम KKR: रुतुराज गायकवाड़ ने बतौर कप्तान लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रुतुराज गायकवाड़

    रुतुराज गायकवाड़

    एशियाई खेलों के लिए घोषित भारतीय टीम में PBKS के सर्वाधिक खिलाड़ी, जानिए अन्य की स्थिति भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय टीम में जगह मिलने पर आई रिंकू सिंह की प्रतिक्रिया, इंस्टाग्राम पर साझा की स्टोरी रिंकुसिंह
    मेरा सपना एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना और राष्ट्रगान गाना है- रुतुराज गायकवाड़ भारतीय क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तानी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने एक ओवर में लगाए 7 छक्के, रुतुराज गायकवाड़ की बराबरी की अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    सनराइजर्स हैदराबाद

    PBKS बनाम SRH: अभिषेक शर्मा SRH के लिए 1,000 रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: SRH ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को 2 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में सबसे छोटे स्कोर का बचाव कर हासिल की गई जीतों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RCB बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025