NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024, क्वालीफायर-1: भुवनेश्वर कुमार ने KKR के खिलाफ झटके हैं सर्वाधिक विकेट, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2024, क्वालीफायर-1: भुवनेश्वर कुमार ने KKR के खिलाफ झटके हैं सर्वाधिक विकेट, जानिए आंकड़े
    भुवनेश्वर कुमार KKR के खिलाफ करना चाहेंगे बेहतरीन गेंदबाजी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024, क्वालीफायर-1: भुवनेश्वर कुमार ने KKR के खिलाफ झटके हैं सर्वाधिक विकेट, जानिए आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    May 20, 2024
    11:17 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के क्वालीफायर-1 में मंगलवार (21 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा।

    यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में KKR को SRH के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से बचकर रहना होगा।

    भुवनेश्वर का इस टीम के खिलाफ गेंदबाजी प्रदर्शन लाजवाब रहा है। इधर, KKR के बल्लेबाज उन पर दबाव बनाना चाहेंगे।

    आइए भुवनेश्वर के KKR के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    गेंदबाजी

    KKR के खिलाफ कैसा रहा है भुवनेश्वर का प्रदर्शन?

    भुवनेश्वर ने IPL की लगभग सभी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन KKR के खिलाफ उनकी गेंदबाजी गजब रही है।

    उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 28 मैच खेले हैं, जिसमें 25.59 की औसत और 7.88 की इकॉनमी रेट से सबसे ज्यादा 32 विकेट अपने नाम किए हैं।

    इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। इसी तरह वह 12 पारियों में 55 रन बनाने में भी कामयाब रहे हैं।

    आंकड़े

    KKR के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ भुवनेश्वर का प्रदर्शन?

    भुवनेश्वर का KKR के सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन से 9 IPL मुकाबलों में सामना हुआ है, जिसमें वह उन्हें 2 बार आउट कर पाए हैं।

    नरेन ने उनके खिलाफ 25 गेंदों पर 28 रन बनाए हैं।

    श्रेयस अय्यर के खिलाफ उन्होंने 10 पारी में 49 गेंदों में 44 रन खर्च किए हैं और 3 बार आउट किया है।

    आंद्रे रसेल के खिलाफ 5 पारियों में 37 गेंदों में 97 रन लुटाए हैं और 1 बार आउट करने में सफल रहे।

    करियर

    कैसा रहा है भुवनेश्वर का IPL करियर?

    भुवनेश्वर ने साल 2011 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 173 मैच में 26.76 की औसत और 7.52 की इकॉनमी से 181 विकेट चटका चुके हैं। वह लीग में चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

    वह 2 बार 5 विकेट हॉल भी चटका चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है।

    वह 66 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 306 रन भी बना चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2024
    सनराइजर्स हैदराबाद
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    भुवनेश्वर कुमार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024

    IPL 2024: SRH बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद
    MI बनाम LSG: केएल राहुल ने जड़ा इस संस्करण में चौथा अर्धशतक, पूरे किए 500 रन लखनऊ सुपर जायंट्स
    MI बनाम LSG: पीयूष चावला और नुवान तुषारा ने चटकाए 3-3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    MI बनाम LSG: निकोलस पूरन ने जड़ा 19 गेंद में अर्धशतक, पूरे किए 7,000 टी-20 रन निकोलस पूरन

    सनराइजर्स हैदराबाद

    CSK बनाम SRH: तुषार देशपांडे ने IPL में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: SRH बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024: एडेन मार्करम का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: संजू सैमसन का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    KKR बनाम DC: फिलिप सॉल्ट ने IPL 2024 में जड़ा चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR ने DC को हराते हुए दर्ज की अपनी छठी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR के हर्षित राणा पर लगा 1 मैच का प्रतिबंध, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: MI बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    भुवनेश्वर कुमार

    टी-20 विश्व कप 2022: भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण टी-20 विश्व कप
    न्यूजीलैंड बनाम भारत मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: नीलामी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, जानिए क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    साल 2022 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल टी-20 विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025