LOADING...
IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
भुवनेश्वर कुमार MI के खिलाफ कर सकते हैं बेहतरीन प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

May 05, 2024
03:58 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 55वां मुकाबले में सोमवार (6 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। यह मुकाबला MI के घरेलू मैदान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में SRH की टीम को भुवनेश्वर कुमार से बड़ी उम्मीद रहेगी। उनका MI के खिलाफ प्रदर्शन सराहनीय रहा है। इधर, MI के बल्लेबाज उन पर दबाव बनाना चाहेंगे। आइए भुवनेश्वर के MI के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

MI के खिलाफ कैसा रहा है भुवनेश्वर का प्रदर्शन?

भुवनेश्वर ने IPL की लगभग सभी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और MI के खिलाफ भी उनके आंकड़े प्रभावशाली रहे हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 19 मैच खेले हैं, जिसमें 22.10 की औसत और 6.93 की इकॉनमी रेट से 21 विकेट अपने नाम किए हैं। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। इसी तरह वह 10 पारियों में 35 रन बनाने में भी कामयाब रहे हैं।

आंकड़े

MI के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ भुवनेश्वर का प्रदर्शन?

भुवनेश्वर का MI के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से 14 IPL मुकाबलों में सामना हुआ है, जिसमें वह उन्हें एक बार आउट कर पाए हैं। रोहित उनके खिलाफ 61 गेंदों 81 रन बनाए हैं। ईशान किशन के खिलाफ उन्होंने 5 पारी में 30 गेंदों में 49 रन खर्च किए हैं और 1 बार आउट किया हैं। हार्दिक पांड्या के खिलाफ उन्होंने 7 पारियों में 24 गेंदों में 27 रन लुटाए हैं और 2 बार आउट कर पाए हैं।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है भुवनेश्वर का IPL करियर?

भुवनेश्वर ने साल 2011 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 170 मैच में 26.81 की औसत और 7.56 की इकॉनमी से 178 विकेट चटका चुके हैं। वह लीग में चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह 2 बार 5 विकेट हॉल भी चटका चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। वह 66 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 306 रन भी बना चुके हैं।

Advertisement