LOADING...
IPL 2024: रविंद्र जडेजा का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कर सकते हैं अच्छा प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: रविंद्र जडेजा का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े

May 11, 2024
03:28 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 61वां मैच रविवार (12 मई) को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और राजस्थान राॅयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच CSK के घरेलू मैदान यानी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें RR को CSK के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा से बचकर रहना होगा। उनका इस टीम के खिलाफ बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन रहा है। आइए जडेजा के IPL में RR के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

ऑलराउंड

RR के खिलाफ कैसा रहा है जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन?

जडेजा ने वैसे तो सभी टीमों के खिलाफ सराहनीय प्रदर्शन किया है, लेकिन RR के खिलाफ खेलना उन्हें काफी रास आता है। इस टीम के खिलाफ जडेजा ने अब तक 20 मैच की 15 पारियों में 60 की औसत और 131.15 की स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36* रन का रहा है। इसी तरह वह 20 पारियों में 7.34 की इकॉनमी से 21 विकेट भी चटका चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/11 का रहा है।

आंकड़े

RR के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ कैसी रही है जडेजा की गेंदबाजी?

जडेजा का RR के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से 1 IPL मुकाबले में सामना हुआ है, जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिली है। यशस्वी ने उनके खिलाफ 13 गेंदों में 21 रन बनाए हैं। जोस बटलर के खिलाफ उन्होंने 7 पारी में 48 गेंदों में 68 रन खर्च कर उन्हें 2 बार आउट भी किया है। संजू सैमसन के खिलाफ जडेजा ने 9 पारियों में 50 गेंदों में 71 रन खर्च किए हैं और 3 बार उन्हें अपना शिकार बनाया है।

करियर

कैसा रहा है जडेजा का IPL करियर?

जडेजा IPL में 238 मैच की 182 पारियों में 27.21 की औसत और 129.31 की स्ट्राइक रेट से 2,912 रन बना चुके हैं। इसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 62* रन का रहा है। वह 212 चौके और 104 छक्के भी जड़ चुके हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 209 पारियों में 30 की औसत से 160 विकेट चटका लिए हैं। वह 1 बार 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/16 विकेट का रहा है।