NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024 फाइनल: राहुल त्रिपाठी का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2024 फाइनल: राहुल त्रिपाठी का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    राहुल त्रिपाठी का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024 फाइनल: राहुल त्रिपाठी का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    May 25, 2024
    01:53 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का खिताबी मुकाबला रविवार (26 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा।

    यह मैच CSK के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

    इसमें KKR की नजर SRH के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी के बल्ले को शांत रखने पर होगी, जबकि त्रिपाठी फिर से बड़ी पारी खेलकर उनके लिए मुसीबत बनाना चाहेंगे।

    ऐसे में आइए रसेल के SRH के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    KKR के खिलाफ कैसा रहा है त्रिपाठी का प्रदर्शन?

    युवा बल्लेबाज त्रिपाठी ने IPL में अपने शानदार प्रदर्शन से खास प्रभावित किया है।

    उन्होंने अधिकतर टीमों के खिलाफ कई बेहतरीन पारियां खेलकर अपने हुनर का लोहा मनवाया है।

    उन्होंने KKR के खिलाफ अब तक खेले 12 मैचों में 31.92 की औसत और 160.25 की स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 3 शानदार अर्धशतक भी नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 93 रन का रहा है। वह फील्डिंग में 4 कैच भी ले चुके हैं।

    आंकड़े

    KKR के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ त्रिपाठी का प्रदर्शन?

    त्रिपाठी का KKR के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क से 1 IPL मुकाबले में सामना हुआ है, जिसमें वह आउट नहीं हुए हैं।

    त्रिपाठी उनके खिलाफ 8 गेंदों पर 15 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    आंद्रे रसेल के खिलाफ उन्होंने 8 पारी में 26 गेंदों में 44 रन बनाए हैं, लेकिन 4 बार उनका शिकार भी बने हैं।

    सुनील नरेन के खिलाफ उन्होंने 10 पारियों में 67 गेंदों में 90 रन बनाए हैं और केवल 1 बार आउट हुए हैं।

    करियर

    कैसा रहा है त्रिपाठी का IPL करियर?

    त्रिपाठी ने 2017 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक इस लीग में 94 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 92 पारियों में उन्होंने 27.49 की औसत और 139.89 की स्ट्राइक रेट से 2,227 रन बना चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93 रन का रहा है। वह इस लीग में अब तक 222 चौके और 84 छक्के जड़ चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2024
    सनराइजर्स हैदराबाद
    राहुल त्रिपाठी
    कोलकाता नाइट राइडर्स

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ काम करेंगे टिम साउथी, इस भूमिका में आएंगे नजर टिम साउथी
    शेयर बाजार आज बड़ी बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स चढ़ा 1,200 अंक ऊपर  शेयर बाजार समाचार
    दिल्ली-NCR में Vi की 5G सेवा शुरू, जानिए सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान दिल्ली
    बेंगलुरू कॉन्सर्ट विवाद में गायक सोनू निगम को राहत, जानिए क्या है पूरा मामला सोनू निगम

    IPL 2024

    IPL 2024 में हर्षल पटेल ने चटकाए 24 विकेट, आंकड़ों में जानिए प्रदर्शन हर्षल पटेल
    IPL: PBKS के लिए एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज पंजाब किंग्स
    IPL 2024, क्वालीफायर-1: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा KKR बनाम SRH मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024, एलिमिनेटर: विराट कोहली का RR के खिलाफ दमदार रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2024: MI बनाम SRH के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम SRH: ट्रेविस हेड लगातार दूसरे अर्धशतक से चूके, पूरे किए अपने 3,000 टी-20 रन ट्रेविस हेड
    IPL 2024: MI ने SRH को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: SRH बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024

    राहुल त्रिपाठी

    IPL 2022 नीलामी: SRH ने राहुल त्रिपाठी को 8.5 और अभिषेक को 6.5 करोड़ में खरीदा IPL नीलामी 2022
    IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है राहुल त्रिपाठी का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 में इन भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप, जानिए प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    भारतीय टीम में पहली बार चुने गए राहुल त्रिपाठी का टी-20 क्रिकेट में प्रदर्शन क्रिकेट समाचार

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2024: KKR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: केएल राहुल का KKR के खिलाफ बेहतरीन रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में LSG और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: श्रेयष अय्यर का LSG के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025