NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया वापस लौटे- रिपोर्ट
    अगली खबर
    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया वापस लौटे- रिपोर्ट
    इस सीजन में मिचेल मार्श ने खेले सिर्फ 4 मैच (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया वापस लौटे- रिपोर्ट

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 13, 2024
    11:01 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के पिछले कुछ मैचों में नहीं खेले हैं।

    इस बीच खबर है कि वह अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में आंशिक चोट का इलाज कराने के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। वह बचे हुए टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे या नहीं इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

    बता दें कि अभी संबंधित फ्रेंचाइजी ने इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

    रिपोर्ट

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मार्श को वापस बुलाया

    क्रिकइंफो के मुताबिक, मार्श को इस साल होने वाले आगामी टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया जाना तय है, ऐसे में उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने IPL टीम के साथ परामर्श के बाद वापस बुला लिया है।

    CA उन्हें लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हार के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए थे।

    प्रदर्शन

    इस सीजन में कैसा रहा मार्श का प्रदर्शन?

    मार्श इस सीजन में कुछ कमाल नहीं कर सके थे। उन्होंने IPL 2024 में 4 मैच खेले, जिसमें 160.53 की स्ट्राइक रेट के साथ 61 रन बनाए थे।

    उन्हें डेविड वार्नर के जोड़ीदार के रूप में DC के सलामी बल्लेबाज के तौर पर भी आजमाया गया, जिसमें वह असफल रहे हैं।

    उन्होंने इस सीजन में अपना सर्वोच्च स्कोर 23 रन बनाया। गेंदबाजी में उन्होंने सिर्फ 1 विकेट हासिल किया है।

    करियर

    मार्श के IPL करियर पर एक नजर 

    मार्श ने 2010 में IPL करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक इस लीग में कुल 42 मैच खेले हैं, जिसमें 19.59 की औसत और 127.83 की स्ट्राइक रेट के साथ 666 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 89 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 अर्धशतक लगाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 21.49 की औसत के साथ 37 विकेट चटकाए हैं।

    इस बीच 25 रन देते हुए 4 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

    लेखा-जोखा

    DC ने जीते हैं फिलहाल 2 मैच 

    IPL 2024 में DC ने अब तक निराश किया है। ऋषभ पंत की अगुआई में टीम ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में उन्हें जीत मिली है, जबकि 4 मत्चो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

    इस सीजन में DC ने राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपने मैच जीतने में सफलता हासिल की है।

    अंक तालिका में DC की टीम फिलहाल 9वें स्थान पर मौजूद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मिचेल मार्श
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2024

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी
    टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कैसे बनाएं डिजिटल आर्ट?  काम की बात
    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: ऋषभ पंत का LSG के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने विष्णु विनोद की जगह हार्विक देसाई को किया टीम में शामिल मुंबई इंडियंस
    IPL में शेन वॉर्न के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर  शेन वॉर्न
    डेविड वार्नर का IPL में रवि बिश्नोई के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स

    मिचेल मार्श

    मिचेल मार्श भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से मैदान पर कर सकते हैं वापसी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श ने वनडे में पहली बार ओपनिंग करते हुए जमाया अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श ने भारत के खिलाफ लगाया लगातार दूसरा वनडे अर्धशतक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, मिचेल मार्श एक सप्ताह के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटे  IPL 2023

    क्रिकेट समाचार

    CSK बनाम KKR: रुतुराज गायकवाड़ ने बतौर कप्तान लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रुतुराज गायकवाड़
    IPL में महेला जयवर्धने के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RR बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में RR और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024

    विराट कोहली ने जड़ा IPL 2024 का पहला शतक, ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम RCB: संजू सैमसन ने IPL में पूरे किए अपने 4,000 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम DC: जसप्रीत बुमराह ने IPL में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  जसप्रीत बुमराह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025