Page Loader
IPL 2024: आंद्रे रसेल ने RCB के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
आंद्रे रसेल ने चटकाए 3 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: आंद्रे रसेल ने RCB के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े

Apr 21, 2024
08:07 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। यह उनके IPL करियर का 12वां 3 विकेट हॉल रहा है। उनकी दमदार गेंदबाजी और अहम मौकों पर चटकाए गए विकेटों से उनकी टीम को जीत हासिल करने में बड़ी मदद मिली। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

कैसा रही रसेल की गेंदबाजी?

RCB ने 223 रन का पीछा करते हुए एक समय 11 ओवर में 137/2 का स्कोर बना लिया था। उसी दौरान पारी का 12वां ओवर लेकर आए रसेल ने पहली गेंद पर विल जैक्स (55) और चौथी गेंद पर रजत पाटीदार (52) को आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद उन्होंने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक (25) को आउट कर टीम की जीत पक्की कर दी। उन्होंने 3 ओवर में केवल 25 रन खर्च किए।

करियर

कैसा रहा है रसेल का IPL करियर?

रसेल अपने IPL करियर में 119 मैच की 105 पारियों में लगभग 24 की औसत और 9 की इकॉनमी से 105 विकेट चटका चुके हैं। इसमें 12 बार 3 विकेट, 3 बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट हॉल शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/15 विकेट का रहा है। इसी तरह बल्लेबाजी में उन्होंने 101 पारियों में 29 से अधिक की औसत और 175 की स्ट्राइक रेट से 2,417 रन बना चुके हैं। इसमें 11 अर्धशतक शामिल हैं।