NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्टोक्स नहीं करेंगे गेंदबाजी, जानिए इससे टीम पर क्या असर होगा
    खेलकूद

    चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्टोक्स नहीं करेंगे गेंदबाजी, जानिए इससे टीम पर क्या असर होगा

    चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्टोक्स नहीं करेंगे गेंदबाजी, जानिए इससे टीम पर क्या असर होगा
    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 28, 2023, 05:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्टोक्स नहीं करेंगे गेंदबाजी, जानिए इससे टीम पर क्या असर होगा
    बेन स्टोक्स शुरुआती मुकाबलों में गेंदबाजी नहीं करेंगे (तस्वीर: ट्विटर/@mufaddal_vohra)

    चेन्नई सुपरकिंग्स(CSK) को IPL 2023 से पहले बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को उन्होंने 16.25 करोड़ रुपये देकर टीम के साथ जोड़ा था। अब वह IPL के शुरुआती मैच में केवल बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार उनके घुटने में लगी चोट को ठीक करने के लिए उन्होंने इंजेक्शन लिया है। इसी कारण उनसे गेंदबाजी नहीं कराई जाएगी। आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

    फ्रेंचाइजी ने क्या कहा? 

    चेन्नई के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, "मेरी समझ से वह शुरुआती मुकाबलों में एक बल्लेबाज के रूप में टीम का हिस्सा बनेंगे। उनकी गेंदबाजी के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा। रविवार को पहली बार उन्होंने थोड़ी बहुत गेंदबाजी की थी। उन्हें इसलिए रोका जा रहा है क्योंकि उन्होंने घुटने में इंजेक्शन लगवा रखी है।" उन्होंने आगे कहा, "चेन्नई और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के फिजियो मिलकर स्टोक्स की चोट पर काम कर रहे हैं।"

    चेन्नई सुपर किंग्स पर इसका क्या असर होगा?

    स्टोक्स पॉवरप्ले, बीच के ओवर या फिर आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। वह मैच में 4 ओवर का अपना कोटा पूरा करते हैं। ऐसे में कप्तान को उनके रूप में एक अच्छा विकल्प मिल जाता है। वह 2017 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे और इस दौरान उन्होंने 316 रन के साथ 12 विकेट भी लिए थे। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अब एक ज्यादा गेंदबाजी विकल्प के साथ खेलना होगा।

    IPL के आखिरी मुकाबले नहीं खेलेंगे स्टोक्स 

    IPL 2023 का समापन 28 मई को होगा। इसके बाद इंग्लैंड को आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच 1 जून से खेलना है। इसलिए स्टोक्स IPL के आखिरी मुकाबलों में खेलते नजर नहीं आएंगे। चेन्नई की टीम अपना पहला मुकाबला हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 31 मार्च को खेलेगी। IPL से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भी स्टोक्स चोट के कारण काफी परेशानी में थे।

    कैसा रहा है स्टोक्स का IPL में प्रदर्शन?

    स्टोक्स ने IPL में 43 मैच खेले हैं और 134.50 की शानदार स्ट्राइक रेट से 920 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 28 विकेट झटके हैं और इनका इकॉनमी 8.55 का रहा है। वह 2018 से 2021 तक राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम का हिस्सा थे। 2017 में वह पुणे की टीम के लिए भी खेल चुके हैं। उस साल टीम फाइनल तक पहुंची थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    टी-20 क्रिकेट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: डेविड वार्नर पूरे कर सकते हैं अपने 6,000 रन, बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    IPL 2023: जानिए मुंबई इंडियंस के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: जानिए चेन्नई सुपर किंग्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023 में ये 5 ऑलराउंडर खिलाड़ी कर सकते हैं दमदार प्रदर्शन, जानिए सभी के आंकड़े रविंद्र जडेजा

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: क्या है पंजाब किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण पंजाब किंग्स
    IPL 2023: रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    पहला टी-20: तस्कीन अहमद ने आयरलैंड के खिलाफ झटके 4 विकेट, किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन  तस्कीन अहमद
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL: महेन्द्र सिंह धोनी हैं सबसे सफल कप्तान, आज भी सबसे अधिक है उनका जीत प्रतिशत महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: विराट कोहली के नाम है दिलचस्प रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज विराट कोहली
    IPL 2023: मैथ्यू हेडन ने उठाया धोनी की उम्र पर सवाल, CSK को दी चेतावनी  महेंद्र सिंह धोनी
    IPL 2023 में ये होंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को टी-20 सीरीज में हराया, इस जीत के मायने और रिकॉर्ड्स जानिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश ने पहले टी-20 में आयरलैंड को हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL 2023: नितीश राणा बनाए गए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान  इंडियन प्रीमियर लीग
    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: रोनी तालुकदार ने टी-20 क्रिकेट में लगाया पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023