NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: कोलकाता के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?
    खेलकूद

    IPL 2022: कोलकाता के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?

    IPL 2022: कोलकाता के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?
    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 05, 2022, 10:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022: कोलकाता के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?
    रोहित शर्मा

    बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के 14वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। इस मैच में सबकी नजरें MI के कप्तान रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं। MI ने अब तक अपने दोनों मैच गंवाए हैं जबकि KKR ने तीन में से दो में जीत दर्ज की है। इस बीच रोहित के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    KKR के खिलाफ 1,000 से अधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं रोहित

    cricketpedia के अनुसार रोहित शर्मा ने KKR के खिलाफ 29 मैचों में 100 चौकों और 36 चौकों की मदद से 1,015 रन बनाए हैं। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 132.16 का रहा है। दिलचस्प बात यह है कि रोहित IPL इतिहास में KKR के खिलाफ 1,000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनके बाद इस सूची में डेविड वार्नर हैं, जिन्होंने 43.57 की औसत से 915 रन बनाए हैं।

    उमेश और नरेन के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन

    उमेश यादव इस सीजन में KKR की टीम से सबसे बेहतर गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने अब तक आठ विकेट हासिल कर लिए हैं। इस बीच सुनील नरेन बेहद किफायती रहे हैं। cricketpedia के मुताबिक रोहित ने उमेश की 94 गेंदों पर 143 रन बनाए हैं, जबकि इस बीच वह दो बार आउट हुए हैं। रोहित ने नरेन के खिलाफ 127 गेंदों में 137 रन बनाए हैं। नरेन ने उन्हें सात बार आउट किया है।

    शानदार रहा है रोहित का IPL करियर

    रोहित ने अपने IPL करियर के 215 मैचों में 31.10 की औसत से 5,662 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 109* के सर्वोच्च स्कोर के साथ एक शतक और 40 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। बता दें रोहित फिलहाल IPL में क्रमश: विराट कोहली और शिखर धवन के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने लीग में 495 चौके और 230 छक्के लगा लिए हैं।

    IPL 2022 में रोहित का प्रदर्शन

    रोहित ने IPL 2022 में फिलहाल दो मैचों में 25.50 की औसत और 137.84 की स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाए हैं। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 41 रन रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    IPL 2022

    ताज़ा खबरें

    राखी सावंत की मां का निधन, लंबे समय तक लड़ी कैंसर से लड़ाई कैंसर
    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास नासा
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान

    रोहित शर्मा

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज विराट कोहली
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी-20 सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हार्दिक पांड्या
    रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह की क्रिकेट में वापसी को लेकर कही ये बात जसप्रीत बुमराह
    रोहित और गिल के नाम हुआ न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड शुभमन गिल

    क्रिकेट समाचार

    विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए रोचक आंकड़े  विराट कोहली
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कर सकते हैं टेस्ट डेब्यू- रिपोर्ट  सूर्यकुमार यादव
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय क्रिकेट टीम के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कैसे हैं आंकड़े?  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जेसन रॉय ने जमाया 11वां वनडे शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स  जेसन रॉय

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    सचिन को पछाड़कर कोहली बने वनडे में भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक कैच लेने वाले फील्डर विराट कोहली
    सूर्यकुमार यादव बने सबसे तेज 100 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: जैकब डफी ने खर्च किए 100 रन, दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    शुभमन गिल ने द्विपक्षीय वनडे सीरीज में बाबर आजम के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की शुभमन गिल

    IPL 2022

    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023