NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन?
    खेलकूद

    IPL: हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन?

    IPL: हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन?
    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 22, 2021, 09:40 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL: हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन?
    हैदराबाद के खिलाफ शानदार खेले हैं ऋषभ पंत

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 33वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। अब तक IPL के इतिहास में DC फाइनल नहीं जीत सकी है। कप्तान ऋषभ पंत ये इतिहास बदलकर खिताब का सूखा खत्म करना चाहेंगे। उनकी बल्लेबाजी पर भी टीम का प्रदर्शन काफी हद तक निर्भर करेगा। पंत के SRH के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    पंत का IPL करियर और हैदराबाद के खिलाफ प्रदर्शन

    पंत ने अपने अब तक के IPL करियर में 76 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35 की औसत और लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 2,292 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और 14 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। वहीं विकेटकीपिंग में अब तक उन्होंने कुल 63 शिकार किए हैं। SRH के खिलाफ पंत ने 43 की औसत और 143 की स्ट्राइक रेट से 431 रन बनाए हैं। उन्होंने SRH के खिलाफ एक शतक भी लगाया है।

    हैदराबाद के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ पंत का प्रदर्शन

    पंत ने राशिद खान के खिलाफ 65 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 76 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ राशिद ने दो बार उनका विकेट लिया है। पंत ने टी नटराजन के खिलाफ 18 गेंदों में 21 रन बनाए हैं। इस बीच नटराजन उनका विकेट नहीं ले सके हैं। पंत ने भुवनेश्वर कुमार के सामने 29 गेंदों में 70 रन बनाए हैं। इस बीच भुवनेश्वर ने एक बार उन्हें आउट किया है।

    तेज और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ पंत का प्रदर्शन

    पंत ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ 1,320 रन बनाए हैं जिसमें 66 छक्के और 124 चौके शामिल हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ पंत 39 बार आउट भी हो चुके हैं। इस बीच उनका औसत 33.84 का रहा है। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ पंत 972 रन बना चुके हैं और 24 बार उनका शिकार भी बने हैं। इस दौरान पंत ने 41 छक्के और 84 चौके भी लगाए हैं।

    शानदार रहा है इस सीजन में पंत का प्रदर्शन

    IPL के मौजूदा सीजन में पंत ने 35.50 की औसत और 131.48 की स्ट्राइक रेट से 213 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 58* के सर्वोच्च स्कोर के साथ दो अर्धशतक भी लगाए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सनराइजर्स हैदराबाद
    ऋषभ पंत
    दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2021

    सनराइजर्स हैदराबाद

    DC बनाम SRH: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम SRH: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद ने बेयरस्टो की जगह शेरफेन रदरफोर्ड को शामिल किया क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: सीजन से हटे तीन और इंग्लिश खिलाड़ी, जॉनी बेयरेस्टो भी हैं लिस्ट में शामिल इंडियन प्रीमियर लीग

    ऋषभ पंत

    IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने की घोषणा, कप्तान बने रहेंगे ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स
    IPL: बतौर कप्तान अब तक सफल साबित हुए हैं ऋषभ पंत, जानें आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पहले 25 टेस्ट में किए गए प्रदर्शन के आधार पर पंत और धोनी का तुलनात्मक विवरण क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: अय्यर की वापसी के बावजूद दिल्ली की कप्तानी कर सकते हैं पंत- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को किया टीम में शामिल IPL 2021
    IPL 2021: कौन हैं दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने वाले तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस? क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: दिल्ली ने क्रिस वोक्स की जगह ऑस्ट्रेलिया के अनकैप्ड गेंदबाज को साइन किया क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021

    PBKS बनाम RR: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने दर्ज की जीत, बने ये रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स
    PBKS बनाम RR: पंजाब को मिला जीत के लिए 186 रनों का लक्ष्य राजस्थान रॉयल्स
    PBKS बनाम RR: टॉस जीतकर पंजाब ने लिया गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन राजस्थान रॉयल्स
    IPL: राजस्थान के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन? राजस्थान रॉयल्स

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023