Loading...
IPL 2021: RCB ने जोश फिलिप की जगह न्यूजीलैंड के अनकैप्ड खिलाड़ी को शामिल किया

IPL 2021: RCB ने जोश फिलिप की जगह न्यूजीलैंड के अनकैप्ड खिलाड़ी को शामिल किया

Mar 11, 2021
01:36 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया के जोश फिलिप ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस बार पूरे सीजन में नहीं खेलने का फैसला किया है। बता दें फिलिपे को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने रिटेन किया था। अब RCB ने उनकी जगह न्यूजीलैंड के अनकैप्ड खिलाड़ी फिन एलन को अपने साथ शामिल किया है। एक नजर डालते हैं पूरी खबर पर।

लेखा-जोखा

सुपर स्मैश 2020 में लीडिंग स्कोरर रहे थे एलन

21 वर्षीय एलन को RCB ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रूपये में अपने साथ शामिल किया है। वह दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

एलन ने सुपर स्मैश 2020 में वेलिंग्टन की ओर से खेलते हुए 11 पारियों में 56.89 की जबरदस्त औसत से 512 रन बनाए हैं।

यह रन उन्होंने 193.94 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। एलन ने सुपर स्मैश में छह अर्धशतक भी लगाए हैं।

करियर

फिलिप का IPL और अंतरराष्ट्रीय करियर

ऑस्ट्रेलिया के जोश फिलिप ने IPL के 13वें सीजन में RCB की ओर से खेलते हुए पांच मैचों में 33 के उच्चतम स्कोर के साथ 75 रन बनाए थे।

उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय पर्दापण किया है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में फिलिप ने 21 की औसत से 105 रन बनाए हैं।

इस दौरान उन्होंने दो बार 40 से अधिक के स्कोर किए हैं।

ADVERTISEMENT

स्क्वाड

ऐसा है RCB का स्क्वाड

विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, केन रिचर्डसन, वाशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, फिन एलन, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, एडम जैम्पा, काइल जैमिसन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, सचिन बेबी मोहम्मद अजहरुद्दीन, डैन क्रिश्चियन, केएस भारत, सुयश प्रभुदेसाई, डैनियल सैम्स और हर्षल पटेल।

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम

IPL 2021 के लिए RCB के मैचों की तारीख

09 अप्रैल: MI बनाम RCB

14 अप्रैल: SRH बनाम RCB

18 अप्रैल: RCB बनाम KKR (03:30 बजे)

22 अप्रैल: RCB बनाम KKR

25 अप्रैल: CSK बनाम RCB (03:30 बजे)

27 अप्रैल: DC बनाम RCB

30 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम RCB

03 मई: KKR बनाम RCB

06 मई: RCB बनाम पंजाब किंग्स

09 मई: RCB बनाम SRH

14 मई: RCB बनाम DC

16 मई: RR बनाम RCB

20 मई: RCB बनाम MI

23 मई: RCB बनाम CSK

ADVERTISEMENT