NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: जानें कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    खेलकूद

    IPL 2021: जानें कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें

    IPL 2021: जानें कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 19, 2021, 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2021: जानें कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    फिलहाल KKR अंक तालिका में सातवें पायदान पर है।

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का बचा हुआ सीजन 19 सितंबर से शुरू होना है। कोरोना के कारण लीग के स्थगित होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खराब प्रदर्शन किया था। इयोन मोर्गन की कप्तानी में KKR ने सात मैच खेले और सिर्फ दो में ही जीत हासिल की। चार अंको के साथ फिलहाल KKR अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। KKR के शेड्यूल सहित अहम जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    इन खिलाड़ियों ने किया अच्छा प्रदर्शन

    इस सीजन में KKR से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज नितीश राणा रहे हैं। उन्होंने सात मैचों में 28.71 की औसत से 201 रन बनाए हैं। वहीं राणा के बाद टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी रहे, जिन्होंने फिलहाल 187 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में पैट कमिंस ने सात मैचों में 26.33 की औसत से नौ विकेट झटके हैं। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 7.82 के इकॉनमी रेट से सात विकेट झटके हैं।

    इन खिलाड़ियों ने किया निराश

    सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अपेक्षा के मुताबिक नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने सात मैचों में 18.85 की औसत से सिर्फ 132 रन बनाए थे। इस दौरान वह एक अर्धशतक भी नहीं लगा सके थे। वहीं कप्तान मोर्गन ने 15.33 की औसत से 92 रन बनाए थे। अनुभवी शाकिब अल हसन ने भी निराश किया था। उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ दो विकेट लिए थे। दूसरी तरफ बल्ले से उन्होंने 38 रन बनाए थे।

    IPL 2021 के लिए KKR के मैचों का कार्यक्रम

    20 सितबंर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7.30 बजे 23 सितंबर: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 7.30 बजे 26 सितंबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दोपहर 3.30 बजे 28 सितंबर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3.30 बजे 01 अक्टूबर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, शाम 7.30 बजे 03 अक्टूबर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 7.30 बजे 07 अक्टूबर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, शाम 7.30 बजे

    2021 सीजन के लिए ऐसी है KKR की टीम

    इयोन मोर्गन (कप्तान), शिवम मावी, संदीप वारियर, कुलदीप यादव, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, वैभव अरोरा, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन कटिंग, टिम साइफर्ट, करुण नायर, शेल्डन जैक्सन, वेंकटेश अय्यर, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह, पैट कमिंस, आंद्रे रसेल, प्रसिद्ध कृष्णा, शुभमन गिल, नितीश राणा, पवन नेगी, कमलेश नागरकोटी, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती और राहुल त्रिपाठी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2021

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2021: पैर की चोट से फिट हुए गिल, KKR के लिए खेलेंगे IPL शुभमन गिल
    IPL 2021: बचे हुए सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2021: बचे हुए मैचों के लिए पैट कमिंस के आने पर संदेह इंडियन प्रीमियर लीग
    लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने पर झलकी कुलदीप यादव की निराशा, दिया बड़ा बयान इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड बनाम भारत: तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, मलान को मिली जगह इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड के दूसरे सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं जो रूट, जानें आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    ICC टेस्ट रैंकिंग: दूसरे पायदान पर पहुंचे जो रूट, केएल राहुल को भी हुआ फायदा जो रूट
    पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए अफगानिस्तान के बल्लेबाजी कोच बने अविष्का गुणवर्धने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    IPL 2021

    IPL 2021: जानें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    IPL 2021: जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: जानें चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: बचे हुए सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे राशिद खान और मोहम्मद नबी इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023