Page Loader
IPL 2020: UAE के लिए रवाना हुई KXIP और राजस्थान रॉयल्स

IPL 2020: UAE के लिए रवाना हुई KXIP और राजस्थान रॉयल्स

लेखन Neeraj Pandey
Aug 20, 2020
03:05 pm

क्या है खबर?

19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें संस्करण के लिए किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) UAE रवाना होने वाली पहली टीम बन गई है। ऑफिशियल अकाउंट द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो से इस बात का पता चला है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स की टीम भी आज ही UAE के लिए रवाना हुई है। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाड़ी शुक्रवार को रवाना होने की तैयारी में हैं।

दुबई की यात्रा

10 बजे के बाद निकली KXIP की टीम

KXIP की टीम का विमान 10 बजे के बाद उड़ा है और इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। ट्विटर पर पोस्ट किए एक वीडियो में युवा खिलाड़ी हरप्रीत सिंह कहते हुए दिख रहे हैं कि विमान कुछ ही देर में टेक-ऑफ करेगा। एक अन्य युवा खिलाड़ी विक्ट्री साइन बनाते हुए 'सी यू इन दुबई' बोलते हुए दिख रहा है। एक अन्य फोटो में बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर और शमी को देखा जा सकता है।

ट्विटर पोस्ट

KXIP द्वारा किया गया ट्वीट

राजस्थान रॉयल्स

थोड़ी देर पहले राजस्थान ने भरी उड़ान

KXIP के उड़ान भरने के बाद अब राजस्थान रॉयल्स भी उड़ने के लिए पूरी तरह तैयार थी। आज सुबह से ट्विटर पर किए गए तीन पोस्ट के जरिए लगातार राजस्थान की फ्रेंचाइजी दिखा रही थी कि वह किसी भी पल UAE के लिए उड़ सकते हैं। 02:30 बजे के करीब किए गए पोस्ट के साथ राजस्थान ने दिखाया कि वे उड़ान भर चुके हैं। उन्होंने इसके लिए एक सांकेतिक फोटो का इस्तेमाल किया है।

CSK

कल रवाना होगी CSK

ऐसा माना जा रहा था कि UAE पहुंचने वाली पहली टीम CSK ही हो सकती है, लेकिन उन्होंने अपना प्लान बदल लिया। CSK ने 15-20 अगस्त तक चेन्नई में छह दिन का कैंप लगाया जिसमें लगभग सभी भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और हरभजन सिंह कैंप में नहीं पहुंच सके। हरभजन के अलावा बाकी पूरी टीम शुक्रवार को UAE के लिए उड़ान भरेगी।

अन्य टीमें

कैसी है अन्य टीमों की तैयारियां?

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम बीते बुधवार को मुंबई पहुंची है और जल्द ही वे UAE के लिए निकलेंगे। मुंबई इंडियंस की टीम कई दिनों से मुंबई में प्रैक्टिस कर रही है। पंड्या ब्रदर्स और जसप्रीत बुमराह सड़क के रास्ते 2-3 दिन पहले पहुंचे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी उड़ाने भरने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी भी दिल्ली में इकट्ठा हो चुके हैं और वे भी तैयार दिख रहे हैं।