NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2019: जानिए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कौन है ज़्यादा मज़बूत
    अगली खबर
    IPL 2019: जानिए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कौन है ज़्यादा मज़बूत

    IPL 2019: जानिए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कौन है ज़्यादा मज़बूत

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Feb 04, 2019
    01:56 pm

    क्या है खबर?

    IPL के इतिहास में मुंबई सबसे सफल टीमों में से एक है। मुंबई IPL के पिछले 11 सीज़न में तीन बार इस लीग का खिताब अपने नाम कर चुकी है। IPL 2019 में भी मुंबई काफी मज़बूत नज़र आ रही है।

    वहीं पेपर पर हर साल मज़बूत रहने वाली RCB अभी तक इस लीग का खिताब हासिल करने में नाकाम रही है।

    आज हम आपको दोनों टीमों की तुलना करके बताते हैं कि IPL 2019 में कौन ज़्यादा मज़बूत है।

    बल्लेबाज़ी

    दोनों टीमों की बल्लेबाज़ी

    IPL 2019 की नीलामी में RCB टीम प्रबंधन मज़बूत बल्लेबाज़ों को खरीद कर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का भार कम करना चाहता था, लेकिन इस सीज़न में भी मिडिल ऑर्डर टीम की समस्या लग रहा है।

    वहीं मुंबई की टीम में पावर पैक बल्लेबाज़ हैं और टीम किसी एक या दो बल्लेबाज़ पर निर्भर नहीं है।

    RCB के पास जहां सिर्फ तीन (विराट, डिविलियर्स और हैटमायर) स्टार बल्लेबाज़ हैं। वहीं MI की टीम स्टार बल्लेबाज़ों से लैस है।

    ऑलराउंडर

    दोनों टीमों के हरफनमौला खिलाड़ी

    IPL के 12वें सीज़न के लिए RCB के पास बेहतरीन विदेशी हरफनमौला खिलाड़ी हैं, लेकिन इन सब का एक साथ खेल पाना नामुमकिन है। हालांकि, हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे RCB के लिए निरंतर खेल सकते हैं।

    वहीं मुंबई के पास हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के रूप में बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। साथ ही पोलार्ड भी दोनों को अच्छा सपोर्ट कर सकते हैं।

    प्लेइंग इलेवन के हिसाब से RCB की तुलना में मुंबई के पास बेहतरीन ऑलराउंडर हैं।

    जानकारी

    दोनों टीमों के स्पिन गेंदबाज़

    स्पिन गेंदबाज़ के रूप में RCB के पास युजवेंद्र चहल, वाशिंग्टन सुंदर और पवन नेगी जैसे गेंदबाज़ हैं। वहीं मुंबई के पास स्पिनर्स के रूप में मयंक और अन्य स्पिन ऑलराउंडर हैं। स्पिन गेंदबाज़ों के विकल्प में RCB मुंबई से आगे नज़र आ रही है।

    तेज़ गेंदबाज़ी

    दोनों टीमों के तेज़ गेंदबाज़

    IPL के 12वें सीज़न में RCB औऱ MI दोनों टीमों के पास ही बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ों की फौज है। RCB के पास जहां उमेश यादव, कुलटर नाइल और टिम साउथी जैसे तेज़ गेंदबाज़ हैं।

    वहीं MI के पास भी जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, मैकलेनघन और बेहरनडार्फ के रूप में शानदार तेज़ गेंदबाज़ हैं।

    दोनों ही टीमों में बैक-अप के रूप में भी अच्छे तेज़ गेंदबाज़ हैं। तेज़ गेंदबाज़ों की तुलना में दोनों टीमें समान नज़र आ रही हैं।

    क्या आप जानते हैं?

    दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड मीटिंग

    RCB और MI के बीच IPL में हेड-टू-हेड प्रदर्शन की बात करें तो इसमें मुंबई RCB से आगे है। दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैचों में MI ने जहां 14 बार बाज़ी मारी है। वहीं RCB को 9 मैच में जीत मिली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL Auction 2019: अनसोल्ड हो सकते हैं ये स्टार खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    IPL Auction 2019: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली, यहां जानिये प्रत्येक टीम की महत्वपूर्ण जानकारियां कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019 Auction: जानिए कौन हैं Rs. 8.4 करोड़ में बिकने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती क्रिकेट समाचार
    IPL 2019 Auction: जानिए इस सीजन सबसे महंगे दामों में बिकने वाले खिलाड़ियों के नाम कोलकाता नाइट राइडर्स

    क्रिकेट समाचार

    दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    #Flashback: जानिए क्रिकेट के मैदान पर कब-कब हुई नस्लीय टिप्पणियां इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    महिलाओं पर विवादित टिप्पणी: CoA ने हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का निलंबन किया खत्म कॉफी विद करण
    #BirthdaySpecial: जन्मदिन पर जानिए पुजारा कैसे बने भारतीय टीम की दीवार भारतीय क्रिकेट टीम

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2019 Auction: नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की लिस्ट कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: ये गेंदबाज़ बन सकते हैं पर्पल कैप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: बढ़ सकती है मुंबई इंडियंस की मुश्किलें, बुमराह को दिया जा सकता है आराम इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    IPL 2019: इन रिकॉर्ड्स में फिसड्डी दिल्ली है सबसे आगे, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: धोनी के दम पर भारत ने रचा इतिहास, 2-1 से जीती सीरीज़ विराट कोहली
    IPL 2019: सभी टीमों के एक-एक सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज़, जो मचा सकते हैं धमाल इंडियन प्रीमियर लीग
    हार के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को नहीं दिया कैश प्राइज़, गावस्कर ने लताड़ा विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025