NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2019 Final: आंकड़ों से जानिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में कौन है आगे
    अगली खबर
    IPL 2019 Final: आंकड़ों से जानिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में कौन है आगे

    IPL 2019 Final: आंकड़ों से जानिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में कौन है आगे

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    May 11, 2019
    02:34 pm

    क्या है खबर?

    IPL 2019 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार 12 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इन्टरनेश्नल स्टेडियम में खेला जाएगा।

    IPL के इतिहास में यह चौथा मौका है जब चेन्नई और मुंबई फाइनल मुकाबले में आमने-सामने हैं।

    इस सीज़न में तीन बार ये दोनों टीमें आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें तीनों ही बार मुंबई को जीत मिली थी। ऐसे में चेन्नई फाइनल मुकाबले को जीत कर पिछली हारों का बदला लेना चाहेगी।

    हेड-टू-हेड

    न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड

    MI और CSK के बीच हेड-टू-हेड प्रदर्शन की बात करें, तो इसमें मुंबई, CSK से काफी आगे है। दोनों टीमों ने इस लीग में 27 मैच खेले हैं, जिसमें 16 मैच मुंबई ने जीते हैं, तो सिर्फ 11 मैचों में चेन्नई को जीत मिली है।

    न्यूट्रल वेन्यू (मुंबई-चेन्नई के अलावा) पर अगर दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड की बात करें, तो दोनों टीमें 9 बार आमने-सामने रही हैं, जिसमें पांच मैच चेन्नई ने और चार मैच मुंबई ने जीते हैं।

    जानकारी

    चेन्नई के खिलाफ मुंबई का उच्चतम और न्यूनतम टीम टोटल

    IPL में मुंबई का चेन्नई के खिलाफ उच्चतम टीम टोटल 202 रन है, जो मुंबई ने 2008 में बनाया था। वहीं चेन्नई के खिलाफ मुंबई का न्यूनतम टीम टोटल 139 रन है, जो 2013 में बना था।

    आंकड़े

    दोनों टीमों के बीच फाइनल मैचों के आंकड़े

    चेन्नई इससे पहले 7 बार इस लीग का फाइनल मुकाबला खेल चुकी है, जिसमें तीन बार उसने खिताब अपने नाम किया है।

    वहीं मुंबई अभी तक चार बार इस लीग का फाइनल मुकाबला खेल चुकी है, जिसमें उसने भी तीन बार खिताब जीता है।

    मुंबई और चेन्नई के बीच अब तक तीन बार फाइनल मैच खेला जा चुका है, जिसमें 2 बार मुंबई को और एक बार चेन्नई को जीत मिली है।

    सबसे बड़ी जीत

    रनों और विकेट के अंतराल से सबसे बड़ी जीत

    मुंबई और चेन्नई के बीच रनों के अंतराल से सबसे बड़ी जीत मुंबई ने दर्ज की है। IPL 2013 में मुंबई ने चेन्नई को 60 रनों से हराया था।

    मुंबई और चेन्नई के बीच विकेट के अंतराल से भी सबसे बड़ी जीत भी मुंबई ने ही दर्ज की है। IPL 2008 में मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से हराया था।

    IPL में मुंबई ही एकमात्र ऐसी टीम है जिसने दो बार चेन्नई को लगातार चार मैचों में हराया है।

    जानकारी

    मुंबई के खिलाफ CSK का उच्चतम और न्यूनतम टीम टोटल

    IPL में CSK का मुंबई के खिलाफ उच्चतम टीम टोटल 208 रन है, जो CSK ने 2008 में बनाया था। वहीं मुंबई के खिलाफ CSK का न्यूनतम टीम टोटल 79 रन है, जो 2013 में बना था।

    रन और विकेट

    एक-दूसरे के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन और सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

    चेन्नई के सुरेश रैना ने मुंबई के खिलाफ 31 मैचों में 810 रन बनाए हैं। वहीं एम एस धोनी के नाम 32 मैचों में मुंबई के खिलाफ 661 रन हैं।

    मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने चेन्नई के खिलाफ 26 मैचों में 690 रन बनाए हैं।

    गेंदबाज़ी में मुंबई के लसिथ मलिंगा ने चेन्नई के खिलाफ 20 मैचों में 30 विकेट लिए हैं।

    चेन्नई के ड्वेन ब्रावो ने मुंबई के खिलाफ 18 मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए हैं।

    फाइनल मैच का वेन्यू

    हैदराबाद के राजीव गांधी इन्टरनेश्नल स्टेडियम के आंकड़े

    टी-20 क्रिकेट में पिछले 10 सालों में राजीव गांधी इन्टरनेश्नल स्टेडियम पहले खेलने वाली टीमों ने 43.9 फीसद मैच जीते हैं। वहीं बाद में खेलने वाली टीमों ने 54.9 फीसद मैच जीते हैं।

    इस मैदान पर हाईएस्ट टीम टोटल 231 रन है, जो इस सीज़न में ही SRH ने बनाए थे।

    इस मैदान पर लोवेस्ट टीम टोटल 48 रन है, जो सैयद मुश्ताक अली में गोवा ने बनाए थे।

    इस मैदान पर पहली पारी में औसत स्कोर 165 रन है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स

    ताज़ा खबरें

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़, 4 को घेरा गया जम्मू-कश्मीर
    माइक्रोसॉफ्ट अपने इंजीनियर्स पर AI से कोडिंग का बढ़ा रही दबाव- रिपोर्ट माइक्रोसॉफ्ट
    यूट्यूब पर महज 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए इन 10 भारतीय फिल्मों के टीजर प्रभास
    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    #DCvRCB: DC ने RCB को हराया, 2012 के बाद पहली बार किया प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई विराट कोहली
    #KKRvMI: रसेल-शुभमन की आंधी के बाद बरसे हार्दिक पंड्या, लेकिन KKR ने MI को हराया कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019 Match 48: SRH और KXIP में होगी जंग, जानें संभावित टीमें और ड्रीम इलेवन क्रिकेट समाचार
    IPL 2019: प्लेऑफ मुकाबलों के समय में हुआ बदलाव, जानें अब कब शुरू होंगे मैच क्रिकेट समाचार

    रोहित शर्मा

    2019 विश्व कप से पहले भारतीय टीम कब और किसके साथ खेलगी सीरीज़, जानें पूरा शेड्यूल भारत की खबरें
    BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के कार्यक्रम का किया ऐलान भारत की खबरें
    इन कारणों से भारतीय टीम जीत सकती है ICC 2019 क्रिकेट विश्व कप का खिताब विराट कोहली
    IPL 2019: सभी टीमों का एक-एक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़, जो अकेले दम पर जिता सकते हैं खिताब इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2019 Match 52: क्रिस गेल के सामने होंगे आंद्रे रसेल, जानें संभावित टीमें, ड्रीम इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स
    #MIvSRH: सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस ने SRH को हराया, प्लेऑफ में किया क्वालीफाई इंडियन प्रीमियर लीग
    शाहिद अफरीदी ने बायोग्राफी में बताई अपनी असली उम्र, छिन सकता है बड़ा रिकॉर्ड पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, तेज़ गेंदबाज़ कगीसो रबाडा IPL से बाहर इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL: दिल्ली ने जीता सुपर ओवर, एक नजर IPL में हुए सभी आठों सुपर ओवर्स पर कोलकाता नाइट राइडर्स
    #CSKvRR: धोनी ने खेली शानदार पारी, चेन्नई ने राजस्थान को रोमांचक मुकाबले में हराया महेंद्र सिंह धोनी
    IPL 2019 Match 15: चेन्नई का विजयरथ रोकना चाहेगी मुंबई, संभावित टीम और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    #MIvCSK: हार्दिक पंड्या के दम पर मुंबई ने CSK को दी मात, जानिए मैच के रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025