Loading...
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: बाएं हाथ के इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट
स्टार्क ने चामिंडा वास को पीछे छोड़ा (तस्वीर: एक्स/@ICC)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: बाएं हाथ के इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट

Aug 22, 2026
05:01 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में घातक गेंदबाजी की। उन्होंने मैके में खेले जा रहे टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट चटकाए और विपक्षी टीम सिर्फ 64 रन पर सिमट गई। इस बीच उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटों के मामले में चामिंडा वास को पीछे छोड़ दिया। इस बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

वसीम अकरम (916)

वसीम अकरम इस सूची में शीर्ष पर हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 460 मैच खेले थे, जिसमें 23.57 की औसत के साथ 916 विकेट लिए थे।

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज का टेस्ट करियर शानदार रहा था। उन्होंने 104 मैच की 181 पारियों में 23.62 की औसत से 414 विकेट चटकाए थे।

अपने वनडे करियर में उन्होंने 23.52 की औसत के साथ 502 विकेट लिए थे।

उन्होंने कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

#2 

मिचेल स्टार्क (767)

स्टार्क ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 302 मैच खेले हैं और इसकी 404 पारियों में उन्होंने 25.15 की औसत के साथ 767 विकेट लिए हैं।

स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 107 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें लगभग 26 की औसत से 441 विकेट चटकाए हैं।

अपने वनडे करियर में उन्होंने 23.58 की औसत के साथ 247 विकेट लिए हैं।

उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23.81 की औसत के साथ 79 विकेट चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT

#3 

चामिंडा वास (761)

पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज वास का क्रिकेटिंग करियर शानदार रहा था।

उन्होंने 111 टेस्ट में 29.58 की औसत से 355 विकेट लिए थे।

दूसरी तरफ 322 वनडे मैचों में उन्होंने श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान 8/19 के बेस्ट प्रदर्शन के साथ 400 विकेट लिए थे। इस बीच उनका गेंदबाजी औसत 27.53 का रहा है।

इसके अलावा वास ने 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 6 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT

#4 

शाकिब अल हसन (712)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन भी इस सूची का हिस्सा हैं।

बाएं हाथ के स्पिनर ने 447 मैचों में 28.48 की औसत के साथ 712 विकेट लिए हैं।

अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 31.72 की औसत के साथ 246 सफलताएं हासिल की है।

अपने वनडे करियर में उन्होंने 29.52 की औसत से 317 विकेट चटकाए थे।

उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 149 विकेट अपने नाम किए हैं।

ADVERTISEMENT