Loading...
ऑस्ट्रेलिया का 2026 में अब तक रहा है निराशाजनक प्रदर्शन, इन प्रमुख मैचों में मिली हार
ऑस्ट्रेलिया को डार्विन टेस्ट में मिली हार (तस्वीर: एक्स/@cricketcomau)

ऑस्ट्रेलिया का 2026 में अब तक रहा है निराशाजनक प्रदर्शन, इन प्रमुख मैचों में मिली हार

Aug 16, 2026
03:55 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए यह साल अब तक अच्छा नहीं बीता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2026 में कंगारू टीम को कई चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा है। इसी क्रम में पैट कमिंस की कप्तानी में डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को 9 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस साल ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख हारों के बारे में जानते हैं।

#1 

टी-20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 में भी नहीं पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम

टी-20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 67 रन से हराते हुए टूर्नामेंट की सकारात्मक शुरुआत की थी।

इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उन्हें 23 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

अपने तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से करारी हार मिली।

अपने आखिरी मैच में कंगारू टीम ने ओमान को 9 विकेट से हराया था।

ऑस्ट्रेलियाई टीम सुपर-8 में भी नहीं पहुंची थी।

#2 

पाकिस्तान में गंवाई टी-20 और वनडे सीरीज 

ऑस्ट्रेलिया ने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान दौरे पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली थी।

उस सीरीज में कंगारू टीम को क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी थी।

इसके बाद मई-जून 2026 में कंगारू टीम ने पाकिस्तान में 3 मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था।

उस सीरीज को भी मेजबान पाकिस्तानी टीम ने 2-1 से जीता था। ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ दूसरे वनडे को 41 रन से जीता था।

ADVERTISEMENT

#3 

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में ऐतिहासिक हार 

इस साल जून में बांग्लादेश ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था।

उस सीरीज के सिर्फ तीसरे वनडे में कंगारू टीम ने जीत दर्ज की थी।

दिलचस्प रूप से यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हारी थी।

इससे पहले हुई 4 वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप किया था।

ADVERTISEMENT

#4 

डार्विन टेस्ट में भी झेली हार 

डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, क्योंकि यह इस टीम की ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली ही टेस्ट जीत है।

क्रिकबज के अनुसार, बांग्लादेश की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि यह ऑस्ट्रेलिया में उनके तीसरे टेस्ट मैच में मिली है।

पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली जीत के लिए 7वें टेस्ट मैच तक का इंतजार करना पड़ा था, जबकि भारत को यह कामयाबी अपने 12वें टेस्ट में मिली थी।

ADVERTISEMENT