Page Loader
एशियाई खेल: भारतीय पुरुष टीम ने 400 मीटर रिले दौड़ में अपने नाम किया स्वर्ण पदक
भारत की झोली में 11वें दिन आए 3 स्वर्ण पदक (तस्वीर: एक्स/@India_AllSports)

एशियाई खेल: भारतीय पुरुष टीम ने 400 मीटर रिले दौड़ में अपने नाम किया स्वर्ण पदक

Oct 04, 2023
06:55 pm

क्या है खबर?

एशियाई खेलों में 11वें दिन भारतीय पुरुष टीम ने 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। टीम ने 3:01.58 मिनट में अपनी दौड़ पूरी की। अनस, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल और राजेश रमेश की जोड़ी ने 19वें एशियाई खेल में नीरज चोपड़ा के बाद स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। हरमिलन बैंस ने 800 मीटर में रजत पदक जीता। मंगलवार को उन्होंने 1,500 मीटर में रजत पदक जीता था। बता दें कि हरमिलन ने 2.03.75 मीटर में दौड़ पूरी की।

ट्विटर पोस्ट

रिले रेस में जीता सोना

प्रदर्शन

अविनाश साबले ने जीता रजत पदक

5,000 मीटर दौड़ में अविनाश साबले ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। इससे पहले अविनाश ने 3,000 मीटर स्टीपलचेज में भी स्वर्ण पदक जीता था। 400 मीटर रिले रेस में भारतीय महिला टीम (विथ्या रामराज, ऐश्वर्या मिश्रा, प्राची, सुभा वेंकटेशन) ने रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता में गत 6 बार भारत ने सोना जीता था। इसके साथ ही भारत के पदकों की कुल संख्या 81 हो गई है। इनमें 18 स्वर्ण, 31 रजत और 32 कांस्य पदक शामिल हैं।