Page Loader
विश्व कप 2027 से पहले भारतीय टीम खेलेगी 27 वनडे मुकाबले, जानिए पूरा शेड्यूल
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

विश्व कप 2027 से पहले भारतीय टीम खेलेगी 27 वनडे मुकाबले, जानिए पूरा शेड्यूल

Mar 12, 2025
05:30 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप 2027 से पहले 27 वनडे मैच खेलने वाली है। इसके शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में विश्व कप 2027 खेला जाएगा। भारत ने हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। वह दुनिया की पहली टीम बनी है, जिन्होंने 3 बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में आइए उनके शेड्यूल पर एक नजर डाल लेते हैं।

सीरीज

ये है भारत की आने वाली वनडे सीरीज 

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) में 2027 विश्व कप से पहले भारत के वनडे कार्यक्रम का विवरण दिया गया है। इसमें अगस्त 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैच और इसी साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैच शामिल है। नवंबर में भारत 3 वनडे मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा और उसके बाद जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और 3 मैचों की सीरीज खेलेगा।

मेजबानी

अफगानिस्तान और इंग्लैंड की मेजबानी करेगा भारत 

भारत की घरेलू सीरीज जून 2026 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 वनडे मैचों के साथ जारी रहेगी। इसके बाद टीम उसी साल जुलाई में इंग्लैंड क्रिकेट टीम से घर से बाहर 3 और वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम भिड़ेगी। FTP में सितंबर 2026 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज और उसके बाद नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड का दौरा भी शामिल है।

श्रीलंका

दिसंबर 2026 में भारत करेगा श्रीलंका की मेजबानी 

2027 विश्व कप की शुरुआत से पहले भारत के वनडे कार्यक्रम के अंतिम चरण में दिसंबर 2026 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज शामिल है। हालांकि, ये मैच अभी तय नहीं हुए हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि अगले 2 सालों में FTP में बदलाव भी किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों को लेकर असर भी पड़ सकता है।

कार्यक्रम

ऐसा है भारतीय टीम का कार्यक्रम 

अगस्त 2025: बनाम बांग्लादेश - 3 वनडे (विदेश में) अक्टूबर 2025: बनाम ऑस्ट्रेलिया - 3 वनडे (विदेश में) नवंबर 2025: बनाम दक्षिण अफ्रीका - 3 वनडे (घरेलू) जनवरी 2026: बनाम न्यूजीलैंड - 3 वनडे (घरेलू) जून 2026: बनाम अफगानिस्तान - 3 वनडे (घरेलू) जुलाई 2026: बनाम इंग्लैंड - 3 वनडे (विदेश में) सितंबर 2026: बनाम वेस्टइंडीज - 3 वनडे (घरेलू) नवंबर 2026: बनाम न्यूजीलैंड - 3 वनडे (विदेश में) दिसंबर 2026: बनाम श्रीलंका - 3 वनडे (घरेलू)