अगली खबर
घरेलू वनडे में चौथी बार 120 से कम पर सिमटा भारत, रोहित के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
लेखन
नीरज पाण्डेय
Mar 19, 2023
04:16 pm
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे में 117 के स्कोर पर समेट दिया है। पिछले 30 सालों में केवल दूसरी बार भारतीय टीम घरेलू वनडे में 120 से कम के स्कोर पर ऑल आउट हुई है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में दोनों ही बार ऐसा हुआ है। इससे पहले 2017 में श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में भारतीय टीम 112 के स्कोर पर सिमट गई थी।
न्यूनतम स्कोर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनाया अपना तीसरा न्यूनतम वनडे स्कोर
यह भारत का घरेलू मैदान पर खेले गए वनडे मैच में चौथा सबसे कम स्कोर हो गया है। भारत का घरेलू मैदान पर न्यूनतम स्कोर 78 है जो उन्होंने 1986 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह भारत का तीसरा न्यूनतम वनडे स्कोर हो गया है। भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 63 का है जो उन्होंने 1981 में सिडनी में बनाया था।