NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारतीय महिला धावक दुती चंद पर लगा 4 साल का प्रतिबंध, डोप टेस्ट में हुई विफल 
    अगली खबर
    भारतीय महिला धावक दुती चंद पर लगा 4 साल का प्रतिबंध, डोप टेस्ट में हुई विफल 
    दुती चंद इस साल जनवरी से ही अस्थाई निलंबन झेल रही हैं (तस्वीर: ट्विटर/@DuteeChand)

    भारतीय महिला धावक दुती चंद पर लगा 4 साल का प्रतिबंध, डोप टेस्ट में हुई विफल 

    लेखन मनोज शर्मा
    Aug 18, 2023
    12:56 pm

    क्या है खबर?

    भारत की सबसे तेज महिला धावकों में से एक दुती चंद को डोप परीक्षणों में विफल होने के कारण 4 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    इस प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने के लिए उनके पास 21 दिन का समय है। उनके प्रतिबंध की अवधि 3 जनवरी, 2023 से शुरू होगी।

    विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके नमूने चयनात्मक एण्ड्रोजन रिसेप्टर मॉड्यूलेटर (SARM) के लिए पॉजिटिव पाए गए थे।

    अस्थाई निलंबन

    दुती अस्थाई रूप से पहले से ही थी निलंबित 

    यूनाइटेड स्टेट्स एंटी-डोपिंग एजेंसी (USADA) के अनुसार, SARM चिकित्सीय यौगिकों का एक वर्ग है जिसमें एनाबॉलिक स्टेरॉयड के समान एनाबॉलिक गुण होते हैं।

    इसमें एंड्रोजेनिक (पुरुष लक्षण पैदा करने वाले) गुण भी होते हैं। SARM को WADA ने निषिद्ध सूची की धारा S1.2 के तहत 'एनाबॉलिक एजेंट' की श्रेणी में सूचीबद्ध कर रखा है।

    दुती इस साल जनवरी से ही खेल से दूर हैं। तब उनके नमूने पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

    रिपोर्ट

    SARM के सेवन से क्या होता है? 

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुती के नमूने क्रमशः 5 और 26 दिसंबर को लिए गए थे और दोनों में ही लगभग समान पदार्थों के पॉजिटिव परिणाम सामने आए थे।

    SARM एक प्रकार का गैर-स्टेरायडल पदार्थ हैं जिनका उपयोग आमतौर पर रोगियों में ऑस्टियोपोरोसिस, एनीमिया और घाव भरने के इलाज के लिए किया जाता है।

    इसके सेवन से व्यक्ति अधिक ऊर्जावान महसूस करता है और चोट की रिकवरी भी काफी तेजी से होती है।

    बयान

    दुती के वकील ने क्या कहा? 

    दुती के वकील पार्थ गोस्वामी ने शुक्रवार को इस बारे में खिलाड़ी का पक्ष रखा।

    उन्होंने कहा, "दुती अपने पूरे पेशेवर करियर में एक बेदाग छवि वाली एथलीट रही हैं। हमारे लिए यह प्रतिबंधित पदार्थ के अनजाने सेवन का एक स्पष्ट मामला है। हम शरीर में पदार्थ के स्रोत को स्पष्ट रूप से उल्लेखित करने में असक्षम रहे हैं। इतना स्पष्ट है कि पदार्थ का उपयोग कभी भी किसी लाभ के लिए नहीं किया गया था।"

    आदेश

    ADDP ने अपने फैसले में क्या कहा? 

    डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल (ADDP) ने अपने आदेश में कहा, "एथलीट और उसके वकील ने नेशनल डोप टेस्टिंग लेबोरेटरी (NDTL) की रिपोर्ट के निष्कर्षों का खंडन किए बिना कहा था कि उक्त पदार्थ का सेवन अनजाने में हुआ था। इसके सेवन की सलाह फिजियोथेरेपिस्ट ने दी थी। इस बारे में उनसे नियमित रूप से परामर्श लिया जा रहा था।"

    ADDP ने कहा, "एथलीट ने दवा खरीदने का काम अपने दोस्त को सौंपा था, जो मामले में गवाह भी था।"

    उपलब्धि

    2 बार एशियन गेम्स में रजत पदक जीत चुकी हैं दुती 

    दुती ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में भारत का नाम रौशन किया है।

    उन्होंने 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स में 2 रजत पदक (100 मीटर और 200 मीट) जीते थे। इस 27 वर्षीय एथलीट के नाम 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज है।

    दुती ने जूनियर वर्ग में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 2014 में एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण पदक (200 मीटर और 4x400 मीटर) जीते थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दुती चंद
    एशियाई खेल

    ताज़ा खबरें

    आगरा: यमुना में नहाने गई एक ही परिवार की 6 लड़कियां नदी में डूबी, मौत उत्तर प्रदेश
    IPL इतिहास के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले गैर सलामी बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    अपनी खर्च करने की आदतों को सुधारने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    क्या है शर्मिष्ठा पनोली का मामला, अब शिकायतकर्ता वजाहत खान के ही पीछे क्यों पड़ी पुलिस? कोलकाता

    दुती चंद

    बड़ी बहन पैसे के लिए ब्लैकमेल कर रही थीं इसीलिए कबूला समलैंगिक रिश्ता- दुती चंद भारत की खबरें
    #NewsBytesExclusive: भारत की स्टार महिला धावक दुती चंद की कहानी, उन्हीं की जुबानी भारत की खबरें
    वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगी दुती चंद, AFI ने किया कंफर्म एथलेटिक्स
    लॉकडाउन की मार ने किया बेबस, BMW कार बेचने पर मजबूर हुईं दुती चंद BMW कार

    एशियाई खेल

    #SportsHeroesOfIndia: पान सिंह तोमर को खोजने वाले, एशियन गेम्स स्वर्ण विजेता, जी रहे हैं गुमनाम जिंदगी एथलेटिक्स
    एशियन गेम्स 2022: क्रिकेट की हो सकती है वापसी, भारत के पास गोल्ड जीतने का मौका क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश ने 249 रनों से जीता टी-20 मैच, केवल छह रनों पर ऑलआउट हुई विरोधी टीम क्रिकेट समाचार
    कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए एशियाई खेल, सितंबर में होना था आयोजन चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025