Loading...
भारतीय क्रिकेट टीम विश्व रिकॉर्ड बनाने से 3 घरेलू वनडे सीरीज जीत दूर, जानिए रोचक आंकड़े
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्तमान वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है (फोटो: ट्विटर/@ICC)

भारतीय क्रिकेट टीम विश्व रिकॉर्ड बनाने से 3 घरेलू वनडे सीरीज जीत दूर, जानिए रोचक आंकड़े

Jan 22, 2023
02:15 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन के बलबूते वर्तमान में न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। शनिवार रात रायपुर में खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। अब अंतिम मुकाबला जीतकर टीम की नजर क्लीन स्वीप पर होगी। भारत की यह घर में लगातार सातवीं वनडे सीरीज जीत है। अब रोहित शर्मा एंड कंपनी विश्व रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ तीन घरेलू वनडे सीरीज जीत दूर है।

रिकॉर्ड

भारतीय टीम 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारी थी अंतिम घरेलू वनडे सीरीज

भारतीय टीम को आखिरी बार साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ घर में वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नाम घर में लगातार नौ वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है, जो उसने 2016 से 2020 के दौरान कायम किया था।

घर में लगातार वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड:

9 - इंग्लैंड (2016-2020)

8 - न्यूजीलैंड (2013-2017)

7 - भारत (2019-2023)*

7 - बांग्लादेश (2018-2023)

6 - ऑस्ट्रेलिया (2013-2017)

रिकॉर्ड

घर में दो बार लगातार छह-छह वनडे सीरीज भी जीत चुका है भारत

भारतीय टीम इससे पहले भी घरेलू परिस्थितियों में कमाल का प्रदर्शन करती आई है।

ऐसा दो बार (2009-2011 और 2016-2018) हुआ है जब टीम ने भारतीय सरजमीं पर लगातार छह वनडे सीरीज जीती हैं।

भारत का मौजूदा जीत का क्रम साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में 2-1 की वनडे सीरीज जीत के साथ शुरू हुआ था।

भारत का घर में लगातार वनडे सीरीज जीत का रिकॉर्ड:

7 - 2019-2022

6 - 2009-2011

6 - 2016-2018

5 - 2013-2014

ADVERTISEMENT

आंकड़े

भारत ने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ किया क्लीन स्वीप

भारतीय क्रिकेट टीम ने घर में लगातार सात वनडे सीरीज जीतने में चार साल का समय लिया है। हालांकि, पिछली दो वनडे सीरीज जीत उसने तीन सप्ताह के दौरान ही हासिल की है।

भारत का वनडे होम सीरीज में जीत का सफर:

2-1 बनाम वेस्टइंडीज (2019)

2-1 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2020)

2-1 बनाम इंग्लैंड (2021)

3-0 बनाम वेस्टइंडीज (2022)

2-1 बनाम दक्षिण अफ्रीका (2022)

3-0 बनाम श्रीलंका (2023)

2-0 बनाम न्यूजीलैंड (2023)*

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड

भारत के नाम दर्ज है ये धाकड़ रिकॉर्ड

भारत के पास पहले से ही एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगातार सबसे अधिक वनडे सीरीज जीतने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।

भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ लगातार 12 वनडे सीरीज जीतने के क्रम में है।

विंडीज के खिलाफ भारत की जीत का क्रम मार्च 2007 में शुरू हुआ था और तब से लेकर अब तक उसके खिलाफ घर और बाहर एक भी वनडे सीरीज नहीं हारा है।

ADVERTISEMENT