टी-20 अंतरराष्ट्रीय: भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा बार 50+ रन लुटाने वाले गेंदबाज
क्या है खबर?
टी-20 क्रिकेट में गेंदबाजों के लिए रन रोकना हमेशा बड़ी चुनौती रहा है। इस प्रारूप में बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं, जिससे गेंदबाजों पर दबाव बढ़ जाता है। कई बार भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों को भी एक पारी में जमकर रन खर्च करने पड़े हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन भारतीय गेंदबाजों के बारे में, जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 50 या उससे अधिक रन दिए हैं।
#1
अर्शदीप सिंह (7 बार)
भारतीय टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस सूची में पहले स्थान पर हैं।
वह अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 95 पारियों में 7 बार एक पारी में 50 या उससे ज्यादा रन खर्च कर चुके हैं।
उन्होंने अपने करियर में 8.62 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। वह 4 मेडन ओवर भी डाल चुके हैं।
उन्होंने 20.30 की औसत से 145 विकेट अपने नाम किए हैं।
#2
युजवेंद्र चहल (4 बार)
भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 80 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इसकी 79 पारियों में 4 बार 50 या उससे ज्यादा रन खर्च कर चुके हैं।
इस खिलाड़ी ने 8.19 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।
उन्होंने 2 मेडन के साथ 25.09 की औसत से 96 विकेट भी चटकाए हैं। चहल ने 2 बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं।
#3
अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती (3-3 बार)
तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 3 गेंदबाज हैं। प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 3-3 बार 50 या उससे ज्यादा रन खर्च कर चुके हैं।
प्रसिद्ध ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 11 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है और 8 पारियों में 9 विकेट लिए हैं।
वरुण ने 46 पारियों में 7.58 की इकॉनमी से 75 विकेट लिए हैं। अक्षर ने 104 पारियों में 7.64 की इकॉनमी से 113 विकेट चटकाए हैं।
#4
इन खिलाड़ियों ने दिए हैं 2-2 बार दिए 50+ रन
इस सूची में चौथे स्थान पर 9 भारतीय गेंदबाज संयुक्त रूप से मौजूद हैं।
हर्षित राणा (12 पारियां), मोहम्मद सिराज (16 पारियां), क्रुणाल पांड्या (19 पारियां), हर्षल पटेल (24 पारियां), आवेश खान (24 पारियां), रवि बिश्नोई (53 पारियां), कुलदीप यादव (54 पारियां), जसप्रीत बुमराह (97 पारियां) और हार्दिक पांड्या (125 पारियां) ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 2-2 बार एक पारी में 50 या उससे अधिक रन खर्च किए हैं।