NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल 2023: रोइंग में भारत का शानदार प्रदर्शन, जीते 2 और कांस्य पदक
    अगली खबर
    एशियाई खेल 2023: रोइंग में भारत का शानदार प्रदर्शन, जीते 2 और कांस्य पदक
    रोइंग में भारत ने किया शानदार प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@WeAreTeamIndia)

    एशियाई खेल 2023: रोइंग में भारत का शानदार प्रदर्शन, जीते 2 और कांस्य पदक

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 25, 2023
    09:52 am

    क्या है खबर?

    इस समय खेले जा रहे एशियाई खेलों में भारत ने रोइंग में शानदार प्रदर्शन किया है।

    सोमवार (25 सितंबर) को भारत को रोइंग में 2 और कांस्य पदक मिले। भारत ने मेंस फोर और मेंस क्वाड्रपल स्कल्स स्पर्धाओं में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

    मौजूदा संस्करण में रोइंग में भारत ने कुल 5 पदक अपने नाम किए हैं।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    4 सदस्यीय

    भारत की 4 सदस्य पुरुष टीम (मेंस फोर) ने जीता कांस्य 

    रोइंग में 4 सदस्यीय पुरुष टीम ने फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया।

    जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित और आशीष कुमार की टीम ने 6:10.81 सेकंड का समय निकाला। इस स्पर्धा का स्वर्ण उज्बेकिस्तान की झोली में गया, जिन्होंने 6:04.96 सेकंड का समय लिया।

    रजत पदक पर मेजबान चीन ने कब्जा जमाया। चीनी टीम ने 6:10.04 सेकंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

    स्कल्स

    क्वाड्रपल स्कल्स में भी भारत को मिला कांस्य 

    रोइंग में ही पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स के फाइनल में भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह की भारतीय टीम ने 6:08.61 सेकंड का समय निकाला।

    इस स्पर्धा का स्वर्ण मेजबान चीन की झोली में गया, जिन्होंने 6:02.65 सेकंड का समय लिया।

    रजत पदक पर उज्बेकिस्तान की टीम ने 6:04.64 सेकंड के समय के साथ कब्जा किया।

    रविवार

    रविवार को रोइंग में भारत ने जीते थे कुल 3 पदक 

    रविवार को भारत की ओर से अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स (रोइंग) स्पर्धा में रजत पदक जीता।

    रोइंग में बाबू लाल यादव और लेख राम की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। इस भारतीय जोड़ी ने 6:50:41 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

    रोइंग में ही 8 सदस्यीय टीम ने रजत पदक पर कब्जा जमाया था। यह टीम चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही थी।

    2023

    पिछले संस्करण के मुकाबले भारत ने जीते अधिक पदक 

    रोइंग में भारत ने जकार्ता में खेले गए एशियाई खेल 2018 में कुल 3 पदक जीते थे। पिछले संस्करण में भारत ने 1 स्वर्ण और 2 कांस्य जीते थे।

    मौजूदा संस्करण में रोइंग में 14 स्वर्ण पदक समेत कुल 42 पदक दांव पर थे, जिसमें से भारत ने 5 पदक जीते हैं।

    मेजबान चीन का इस खेल में वर्चस्व बरकरार है। उन्होंने इस बार 11 स्वर्ण और 2 रजत अपने नाम किए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल
    एशियन गेम्स 2018

    ताज़ा खबरें

    आगरा: यमुना में नहाने गई एक ही परिवार की 6 लड़कियां नदी में डूबी, मौत उत्तर प्रदेश
    IPL इतिहास के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले गैर सलामी बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    अपनी खर्च करने की आदतों को सुधारने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    क्या है शर्मिष्ठा पनोली का मामला, अब शिकायतकर्ता वजाहत खान के ही पीछे क्यों पड़ी पुलिस? कोलकाता

    एशियाई खेल

    एशियाई खेलों के लिए भारत की पुरुष टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी  भारतीय क्रिकेट टीम
    एशियन गेम्स से बाहर हुई विनेश फोगाट, ट्रेनिंग के दौरान हुई चोटिल  विनेश फोगाट
    भारतीय महिला धावक दुती चंद पर लगा 4 साल का प्रतिबंध, डोप टेस्ट में हुई विफल  दुती चंद
    अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: अंतिम पंघल ने जीता स्वर्ण पदक, लगातार दूसरी बार हासिल की उपलब्धि  कुश्ती

    एशियन गेम्स 2018

    #NewsBytesExclusive: बजरंग पुनिया के साथ ख़ास बातचीत, भारतीय रेसलिंग समेत कई मुद्दों पर बात कुश्ती
    समलैंगिक रिलेशनशिप में हैं भारत की स्टार एथलीट दुती चंद, कहा- मेरी हमसफर मिल गई भारत की खबरें
    कर्नाटक: झोपड़ी में रहने को मजबूर 2018 एशियन पैरा गेम्स मेडल विजेता दिव्यांग एथलीट्स एथलेटिक्स
    लॉकडाउन की मार ने किया बेबस, BMW कार बेचने पर मजबूर हुईं दुती चंद BMW कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025