NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला एशिया कप: हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने UAE के खिलाफ जड़े अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    महिला एशिया कप: हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने UAE के खिलाफ जड़े अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
    ऋचा घोष और हरमप्रीत कौर ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

    महिला एशिया कप: हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने UAE के खिलाफ जड़े अर्धशतक, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 21, 2024
    04:38 pm

    क्या है खबर?

    महिला एशिया कप 2024 के 5वें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हरमनप्रीत कौर (66) और ऋचा घोष (64) ने UAE के खिलाफ कमाल की पारी खेली है।

    दोनों के शानदार प्रदर्शन के ही कारण भारतीय टीम पहली पारी में 201/5 का बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही।

    52 रन तक भारतीय टीम के 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इन दोनों ने ही मिलकर भारतीय पारी को संभाला।

    ऐसे में आइए दोनों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही हरमनप्रीत की पारी?

    हरमनप्रीत नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आईं थी। उन्होंने 47 गेंद में 66 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 140.43 की रही।

    यह हरमनप्रीत के टी-20 करियर का 12वां अर्धशतक है।

    उन्होंने UAE महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला और उस मैच में ही अर्धशतक जड़ दिया।

    वह एक बार फिर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन (3,415) बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही ऋचा की पारी?

    ऋचा नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने आईं और पहली गेंद से ही बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हुए नजर आईं। उन्होंने सिर्फ 29 गेंद का सामना किया और 64 रन जड़ दिए।

    उनके बल्ले से 12 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 220.69 की रही।

    उनके और हरमनप्रीत के बीच में 45 गेंद में 75 रन की साझेदारी हुई। ऋचा के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह पहला अर्धशतक है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 47* रन था।

    करियर

    कैसा रहा है हरमनप्रीत का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

    हरमनप्रीत ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2009 में खेला था। उन्होंने अब तक 171 मैच खेले हैं।

    इसकी 152 पारियों में 28.22 की औसत से 3,415 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 107.35 की रही है। इस खिलाड़ी के बल्ले से 12 अर्धशतक के अलावा 1 शतक भी निकला है।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है। हरमनप्रीत अपने टी-20 करियर में 31 बार नाबाद भी रही हैं।

    विकेटकीपर

    कैसा रहा है ऋचा का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

    ऋचा ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 52 मुकाबले खेले हैं।

    इसकी 42 पारियों में 13 बार नाबाद रहते हुए 824 रन बनाए हैं। उनकी औसत 28.41 की रही है। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 64* रन रहा है। ऋचा ने अपने टी-20 करियर में सबसे ज्यादा रन (261) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    हरमनप्रीत कौर
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    अभिनेता मुजम्मिल इब्राहिम का दावा- दीपिका पादुकोण मुझे डेट कर रही थीं, लेकिन मैंने छोड़ दिया दीपिका पादुकोण
    पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते समय इन बातों को जरूर जानें इलेक्ट्रिक वाहन
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक क्रिकेट संघ-RCB के खिलाफ मामला दर्ज, CID को जांच सौंपी गई बेंगलुरु पुलिस
    गुड़हल का पौधा लगाने जा रहे हैं तो इन 5 बातों का रखें खास ध्यान गार्डनिंग टिप्स

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 में भारत को हराकर जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    भारतीय महिला टीम ने पहले टी-20 मैच में बांग्लादेश को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम
    भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को दूसरे टी-20 में हराया, सीरीज में बनाई 2-0 से बढ़त बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम

    हरमनप्रीत कौर

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हराकर प्लेऑफ में किया प्रवेश, लगातार पांचवीं जीत विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को दिया 128 रन का लक्ष्य विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस की लीग में पहली हार, यूपी वारियर्स ने 5 विकेट से हराया  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लगातार सातवें मैच में गंवाया टॉस विमेंस प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड-स्कॉटलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए घोषित की टीम, जेक-फ्रेजर मैकगर्क को मिला मौका ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    डेविड वार्नर के नाम पर नहीं होगा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विचार, CA ने किया स्पष्ट डेविड वार्नर
    हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए मामला हरभजन सिंह
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा टेस्ट: ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    भारत ने तीसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज में हासिल की बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम भारत, तीसरा टी-20: डायोन मायर्स ने लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम भारत: वाशिंगटन सुंदर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े वाशिंगटन सुंदर
    रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसी रही दोनों की कप्तानी?  रोहित शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025