Page Loader
भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टी-20: श्रेयंका पाटिल ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, चटकाए 3 विकेट
श्रेयंका पाटिल ने लिए 3 विकेट (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टी-20: श्रेयंका पाटिल ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, चटकाए 3 विकेट

Dec 10, 2023
09:18 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल ने उम्दा प्रदर्शन किया। उन्होंने 4.80 की इकॉनमी से अपने कोटे के 4 ओवर में 22 रन देकर 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। साइका ने इंग्लिश खिलाड़ी बेस हीथ (1), फ्रेया केम्प (0) और सोफी एक्लेस्टोन (2) को पवेलियन की राह दिखाई।

प्रदर्शन

डेब्यू मैच में लिए थे 2 विकेट

श्रेयंका ने इंग्लैंड टीम के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में उनका प्रदर्शन औसत रहा था। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 11 की इकॉनमी से 4 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे। सीरीज के दूसरे मुकाबले में श्रेयंका ने सिर्फ 2 गेंद ही की थीं। इस दौरान उन्होंने 18 की इकॉनमी से 6 रन लुटाए थे और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी।

प्रदर्शन

WPL में कैसे हैं श्रेयंका के आंकड़े?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में श्रेयंका रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हिस्सा हैं। फ्रेंचाइजी ने मेगा नीलामी से पहले उन्हें रिलीज नहीं किया था। WPL के पहले सीजन में उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 7 मुकाबलों में 32 की औसत और 9.84 की इकॉनमी से 6 विकेट चटकाए थे। 2/17 लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इसके अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 3 पारियों में 20.66 की औसत और 151.22 की स्ट्राइक रेट से 62 रन बनाए थे।