NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला क्रिकेट: भारत ने पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    महिला क्रिकेट: भारत ने पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है (तस्वीर: एक्स/ @BCCIWomen)

    महिला क्रिकेट: भारत ने पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 05, 2024
    10:00 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए 3 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत हासिल की।

    इसके साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 19.2 ओवर में 141 रन बनाए थे।

    भारत ने 1 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। शफाली वर्मा ने (64*) और स्मृति मंधाना ने (54) रन बनाए।

    लेखा जोखा

    मैच का लेखा जोखा 

    मैच में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और 33 रन तक 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे।

    फोएबे लिचफील्ड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा स्कोर (49) रन बनाया। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए।

    एलिस पेरी के बल्ले से 30 गेंद में 37 रन निकले। भारत के लिए तितास साधु ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

    श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा को 2-2 विकेट मिले। जवाब में भारतीय टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

    विकेट

    तितास साधु ने झटके 4 विकेट 

    भारत के लिए मैच में साधु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन खर्च करते हुए ये सफलाएं हासिल की। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 4.20 की रही।

    साधु ने टी-20 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ किसी भी भारतीय महिला गेंदबाज द्वारा दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

    झूलन गोस्वामी ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

    रन 

    मंधाना ने पूरे किए 3,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन 

    मंधाना ने अपनी 54 रन की पारी के दौरान बड़ा रिकॉर्ड बनाया।

    उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 3,000 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले यह कारनामा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने किया था।

    मंधाना ने 122वीं पारी में ये रन पूरे किए हैं। हरमनप्रीत ने ये रिकॉर्ड बनाने के लिए 135 पारियां ली थी।

    मंधाना के करियर का यह 23वां अर्धशतक है। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया।

    पारी

    शफाली वर्मा ने 5वां टी-20 अर्धशतक लगाया

    भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज शफाली ने मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 8वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    शफाली ने पहले विकेट के लिए मंधाना के साथ 137 रन जोड़े। ये पहली भारतीय सलामी जोड़ी है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 से ज्यादा रन जोड़े हैं।

    उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट मैच में 145.45 की रही। उन्होंने पहले गेंद से ही आक्रमक बल्लेबाजी की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    2026 तक AI सुलझाने लगेगा जटिल व्यावसायिक समस्याएं, सैम ऑल्टमैन ने की भविष्यवाणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    महिंद्रा XUV 9e और BE 6 की डिलीवरी 10,000 पार, जानिए कितनी दिन लगे  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: दीप्ति शर्मा ने इकलौते टेस्ट में लिए कुल 9 विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स दीप्ति शर्मा
    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: इकलौते टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    इकलौता टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की पारी सस्ते में सिमटी, भारतीय टीम के नाम रहा पहला दिन  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पूजा वस्त्राकर ने की टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, चटकाए 4 विकेट ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    WPL 2024 नीलामी: एनाबेल सदरलैंड 2 करोड़ में DC की हुई, जानिए उनके बारे में सबकुछ विमेंस प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड 100 टेस्ट खेलने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम बनी, जानिए अन्य के आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: स्नेह राणा ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: स्मृति मंधाना ने टेस्ट क्रिकेट में लगाया तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    मुकेश कुमार ने बिना कोई रन खर्च किए चटकाए 2 विकेट, बना दिया यह अनोखा रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय पारी 153 रन पर सिमटी, 98 रन की बढ़त  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: नंद्रे बर्गर ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: लुंगी एनगिडी को मिलीं 3 सफलताएं, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2024 नीलामी: मुजीब उर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: इंग्लैंड के फिलिप साल्ट को नहीं मिला खरीदार इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 की नीलामी में RCB ने 6 खिलाड़ियों को खरीदा, जानिए पूरी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024 नीलामी: इंग्लैंड के फिलिप साल्ट रहे अनसोल्ड, बोले- उम्मीद थी मुझे चुना जाएगा इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025