NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलेगी भारतीय महिला टीम, BCCI सचिव ने दी जानकारी
    अगली खबर
    इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलेगी भारतीय महिला टीम, BCCI सचिव ने दी जानकारी

    इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलेगी भारतीय महिला टीम, BCCI सचिव ने दी जानकारी

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 08, 2021
    08:21 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय महिला क्रिकेट लम्बे अंतराल के बाद एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आएगी। इस साल भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच एक टेस्ट खेला जाएगा।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने सोमवार को ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है।

    बता दें भारतीय महिला टीम ने अपना आखिरी टेस्ट 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

    आइए एक नजर डालते हैं पूरी खबर पर।

    ट्वीट

    महिला टीम एक बार फिर सफेद जर्सी में नजर आएंगी- जय शाह

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च) के अवसर पर महिला क्रिकेट के लिए यह बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

    इसको लेकर जय शाह ने ट्वीट कर बताया, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मैं इस बात का ऐलान कर काफी खुश हूं कि भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ इस साल के आखिर में एक टेस्ट मैच खेलेगी। भारतीय महिला टीम एक बार फिर सफेद जर्सी में नजर आएंगी।"

    जानकारी

    आखिरी टेस्ट में जीती थी भारतीय महिला टीम

    ​भारतीय महिला टीम ने अपना आखिरी टेस्ट नवंबर 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैसूर में खेला था।

    इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 34 रनों से हराया था।

    इस मैच में भारत ने अपनी पहली पारी 400/6 के स्कोर पर घोषित की थी। जिसके जवाब में प्रोटियाज टीम पहली पारी में सिर्फ 234 रन बना सकी थी।

    वहीं फॉलऑन खेलते हुए दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 132 रनों पर ही सिमट गई थी।

    विश्व कप

    महिला क्रिकेट विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ेगी

    इससे पहले सोमवार को ही ICC ने महिला क्रिकेट को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

    महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच ICC ने टी-20 और वनडे विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है।

    अब साल 2026 में होने वाली टी-20 विश्व कप से 10 के बजाय 12 टीमें होंगी। वहीं वनडे विश्व कप का भी विस्तार किया जाएगा और 2029 संस्करण से आठ की बजाय 10 टीमें खेलेंगी।

    जानकारी

    साल 2025 से 2031 तक कुल पांच विश्व कप खेले जाएंगे

    2025 से 2031 के बीच 50 ओवर के दो विश्व कप खेले जाएंगे वहीं इस बीच तीन टी-20 विश्व कप भी आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही टी-20 चैंपियंस कप नाम का टूर्नामेंट शुरू किया जाएगा जो इस चरण में दो बार आयोजित हो सकेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा

    क्रिकेट समाचार

    स्टेन ने IPL को लेकर की थी विवादित टिप्पणी, अब मांगी माफी इंडियन प्रीमियर लीग
    वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं इंजमाम, जानिए उनके शानदार रिकार्ड्स क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    ICC टी-20 रैंकिंग: डेवोन कॉनवे ने लगाई जबरदस्त छलांग, शीर्ष-10 में कोहली और राहुल शामिल टी-20 क्रिकेट
    क्या है वरुण चक्रवर्ती के फिटनेस टेस्ट का मामला और ये इतना पेचीदा क्यों है? भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025