NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 37 रनों पर समेटा, नौ विकेट से जीता मैच
    खेलकूद

    महिला एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 37 रनों पर समेटा, नौ विकेट से जीता मैच

    महिला एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 37 रनों पर समेटा, नौ विकेट से जीता मैच
    लेखन मनोज शर्मा
    Oct 10, 2022, 02:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिला एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 37 रनों पर समेटा, नौ विकेट से जीता मैच
    थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ अपने अब तक के सबसे कम स्कोर (37) पर ऑल आउट हुई। (तस्वीर: ट्विटर/@BCCIWomen)

    महिलाओं के एशिया कप 2022 के 19वें मैच में भारत ने सोमवार को थाईलैंड को नौ विकेट से हरा दिया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह छह मैचों में पांचवीं जीत है। भारत की ओर से इस मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को केवल 37 रनों पर ही ढेर कर दिया। ये इस फॉर्मेट में थाईलैंड टीम का सबसे कम स्कोर है। आइये जानते हैं मैच का लेखा-जोखा और इसमें बने रिकॉर्ड्स के बारे में।

    भारत ने ऐसे मारी बाजी

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थाईलैंड टीम 15.1 ओवर में ही ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से केवल एक बल्लेबाज नन्नापत कोंचरोएनकाई (12) ने सर्वाधिक रन बनाए। अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सकी। भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। भारत ने छह ओवर में आसानी से 40/1 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। भारत की ओर से मेघना ने 20* और पूजा ने 12* रन बनाए।

    भारतीय गेंदबाजों का धमाल

    भारतीय गेंदबाजों ने मैच की शुरुआत से ही विरोधियों पर दबदबा बनाए रखा। तीसरे ओवर में टीम को पहली सफलता दीप्ति शर्मा ने दिलाई। इसके बाद सातवें ओवर में टीम के दो विकेट गिरे। इसके बाद लगातार विकेट का पतन होता रहा। भारत की ओर से स्नेह ने तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा दीप्ति और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डाले। मेघना सिंह ने एक विकेट लिया।

    मंधाना के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि

    भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने इस मैच के दौरान ही एक उपलब्धि भी हासिल की। यह उनका 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच रहा। इस मुकाम तक पहुंचने वाली वे केवल दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। हरमनप्रीत कौर (135) इस सूची में पहले नंबर पर हैं। इन दोनों के बाद सूची में पूर्व क्रिकेटर मिताली राज (89) का नाम है। मंधाना ने थाइलैंड के खिलाफ मैच में भारत की कमान भी संभाली।

    मैच में बने ये रिकॉर्ड

    भारत का किसी टीम को खिलाफ ये दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने 2018 में मलेशिया को दूसरी पारी में 27 रनों पर ऑल आउट किया था। महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे न्यूनतम स्कोर (छह रन) मालदीव (बनाम बांग्लादेश 2019) और माली (बनाम रवांडा 2019) के नाम दर्ज है। राजेश्वरी ने भारत की ओर से इस फॉर्मेट में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे भारत की छठी सबसे सफल गेंदबाज बन गई हैं।

    भारतीय महिला टीम की सबसे बड़ी जीत

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ये महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक गेंदें शेष रहते हुए सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इस मैच को 84 गेंदें शेष रहते हुए जीता। इससे पूर्व भारत ने 2019 में वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 57 गेंद शेष रहते मुकाबला जीता था। इस यादगार जीत के साथ ही भारत ने महिला एशिया कप 2022 के सेमीफाइनल में भी प्रवेश कर लिया है। टीम छह बार खिताब जीत चुकी है।

    भारत बनाम थाईलैंड मैच में बने अन्य रिकॉर्ड

    महिला एशिया कप के इस संस्करण में विकेटों के लिहाज से ये भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारत से इस संस्करण में बांग्लादेश और पाकिस्तान भी ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। भारतीय गेंदबाज दीप्ति 2022 महिला एशिया कप में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट (10) लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। बांग्लादेश की रूमाना अहमद भी उनके समकक्ष खड़ी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट
    एशिया कप क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीती लगातार आठवीं टी-20 सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स शुभमन गिल

    क्रिकेट समाचार

    अर्शदीप सिंह और ईशान किशन होंगे अगले सुपरस्टार्स- अनिल कुंबले अर्शदीप सिंह
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: डेविड मलान ने लगाया अपना तीसरा शतक  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: मयंक अग्रवाल शतक से चूके, ऐसा रहा दूसरा दिन  रणजी ट्रॉफी

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    विमेंस प्रीमियर लीग के लिए कब होगी खिलाड़ियों की नीलामी? जानिए क्या है BCCI की योजना  विमेंस प्रीमियर लीग
    दीप्ति शर्मा महिला क्रिकेट में लिख रही हैं सफलता की नई इबादत, जानिए उनके दमदार रिकॉर्ड्स  दीप्ति शर्मा
    ICC रैंकिंग: दीप्ति शर्मा टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची  दीप्ति शर्मा
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  महिला क्रिकेट

    महिला क्रिकेट

    अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम अहमदाबाद में हुई सम्मानित, सचिन तेंदुलकर रहे मौजूद शफाली वर्मा
    टी-20 विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, नियमित कप्तान निकेर्क बाहर महिला टी-20 विश्व कप
    ICC ने अंडर-19 विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी, शफाली समेत तीन भारतीयों को मिली जगह   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अवार्ड्स: बेथ मूनी बनीं 'महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर', ऐसा रहा प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    एशिया कप क्रिकेट

    रविंद्र जडेजा मैदान में वापसी के लिए तैयार, खेलते दिखेंगे रणजी ट्रॉफी- रिपोर्ट रविंद्र जडेजा
    एशिया कप 2023: भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में जगह, सितंबर में होगा आयोजन क्रिकेट समाचार
    क्या भारत में होने वाले वनडे विश्व कप का बहिष्कार करेगा पाकिस्तान? बोर्ड ने दिया अपडेट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    भारत में इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये शब्द गूगल

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023