Page Loader
WTC फाइनल जीतते ही सभी प्रारूपों में विश्वकप जीतने वाला इकलौता देश होगा भारत
भारत वनडे और टी-20 विश्वकप जीत चुका है (तस्वीर: ट्विटर/@ImRo45)

WTC फाइनल जीतते ही सभी प्रारूपों में विश्वकप जीतने वाला इकलौता देश होगा भारत

Jun 03, 2023
03:09 pm

क्या है खबर?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून के बीच लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेला जाएगा। इसके लिए 12 जून रिजर्व डे रखा गया है। भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मुकाबले को अगर भारत जीतता है तो इतिहास रच देगा। दरअसल WTC फाइनल जीतते ही भारतीय क्रिकेट टीम तीनों प्रारूपों (टेस्ट, एकदिवसीय, टी-20 अंतरराष्ट्रीय) में विश्वकप जीतने वाली इकलौती टीम बन जाएगी।

आंकड़े

2007 में जीता था टी-20 विश्वकप

भारतीय टीम ने साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे विश्वकप जीता था। वहीं टीम ने साल 2007 में धोनी के नेतृत्व में टी-20 विश्वकप जीता था। टीम ने साल 2013 में आखिरी ICC ट्रॉफी जीती थी। ऐसे में अब रोहित शर्मा की नजर 10 साल का सूखा खत्म करने और इतिहास रचने पर होगी। WTC फाइनल के पिछले चक्र में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था।