Loading...
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में लगभग 285 करोड़ रुपये की कमाई, फिर भी खाली हाथ रहेगा कैरेबियाई क्रिकेट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कमाल के मैच हुए हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में लगभग 285 करोड़ रुपये की कमाई, फिर भी खाली हाथ रहेगा कैरेबियाई क्रिकेट

Oct 16, 2026
07:37 pm

क्या है खबर?

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस डियरिंग ने द्विपक्षीय क्रिकेट की राजस्व व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था के तहत मेजबान देश को सीरीज से होने वाली पूरी कमाई मिलती है। डियरिंग ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ जारी सीमित ओवरों की सीरीज का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे वेस्टइंडीज को कुछ भी हासिल नहीं होगा। इस सीरीज से करीब 193 से 285 करोड़ रुपये की कमाई होने का अनुमान है।

बयान

डियरिंग ने क्या कहा?

विजडन के कार्यक्रम 'द स्कूप' में बातचीत के दौरान डियरिंग ने कहा कि 1997 में अपनाई गई व्यवस्था ने कैरेबियाई क्षेत्र में क्रिकेट के पतन की नींव रखी।

डियरिंग ने कहा, "इस मामले में वेस्टइंडीज क्रिकेट को कुछ भी नहीं मिलता, क्योंकि सीरीज भारत में खेली जा रही है। भारत में इस सीरीज से लगभग 193 से 285 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट को इससे कोई राजस्व नहीं मिलेगा।"

कारण

1997 में सबकुछ बदला 

डियरिंग ने आगे कहा, "यह समझने के लिए कि ऐसा कैसे हुआ हमें 1997 में वापस जाना होगा। जब ICC के सदस्य देशों ने विश्व क्रिकेट की आर्थिक व्यवस्था को बदलने के लिए मतदान किया था। उस समय वेस्टइंडीज एक बेहद आकर्षक टीम थी और हर कोई चाहता था कि हम उसके देश का दौरा करें। हमें दौरे के लिए शुल्क मिलता था जो अक्सर कैरेबियाई क्षेत्र में सीरीज की मेजबानी करके होने वाली कमाई से भी ज्यादा होता था।"

ADVERTISEMENT

क्रिकेट

1997 में एक वोट से हारे थे 

डियरिंग उस फैसले को लेकर आगे कहा, "1997 में लिया गया वह फैसला स्पष्ट रूप से अनुचित था। ICC के सदस्य देशों में मतदान के दौरान हमें 9 के मुकाबले एक वोट से हार का सामना करना पड़ा था। उस समय मैंने कहा था कि इस फैसले ने प्रभावी रूप से वेस्टइंडीज क्रिकेट के पतन पर मुहर लगा दी है, क्योंकि इससे हमारी कमाई का सबसे बड़ा जरिया छिन गया था।"

ADVERTISEMENT

संतोष

उस एक वोट से सब बदल गया 

डियरिंग ने समझाया कि उस हार का मतलब यह था कि भारत अपनी करीब 150 करोड़ की आबादी से होने वाली कमाई अपने पास रख सकता था।

वहीं, वेस्टइंडीज को एंटीगुआ जैसे देश में लगभग एक लाख या सेंट किट्स में करीब 30 हजार की आबादी से होने वाली कमाई से ही संतोष करना पड़ता है।

वनडे सीरीज में भारतीय टीम को 2-1 से जीत मिली थी। वहीं, टी-20 सीरीज अभी 2-2 से बराबर है।

ADVERTISEMENT