भारत बनाम वेस्टइंडीज: संजू सैमसन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 9वां अर्धशतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी (82) खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 9वां और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में पूरा किया। पहले मुकाबले में वह सिर्फ 9 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए थे। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
ऐसी रही सैमसन की पारी और साझेदारी
शुरुआती ओवर में अकील हुसैन की गेंद पर सैमसन का कैच छूटा। इसके बाद वह काफी आक्रमक हो गए।
सैमसन ने 41 गेंदों का सामना किया और 82 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 9 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 200 की रही।
पहले विकेट के लिए उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ सिर्फ 24 गेंदों में 42 रन की साझेदारी निभाई।
अभिषेक (20) के आउट होने के बाद उन्होंने ईशान किशन के साथ 97 रन जोड़े।
वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसे हैं सैमसन के आंकड़े
साल 2026 में सैमसन ने 22 पारियों में लगभग 30 की औसत के साथ 628 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इस साल 6 अर्धशतक निकले हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 176.40 की रही है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 10 मुकाबले खेले हैं और इसकी 8 पारियों में 44.50 की औसत से 267 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97 रन रहा है।
करियर
सैमसन के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर
सैमसन ने 2015 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।
वह इस प्रारूप में भारत के लिए निरंतर खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 74 मैचों की 66 पारियों में 27 से ज्यादा की औसत से 1,660 रन बनाने में सफल रहे हैं।
इस बीच उन्होंने 3 शतक के अलावा 9 अर्धशतक लगाए हैं। वह अपने अब तक के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 8 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं।