भारत बनाम वेस्टइंडीज: संजू सैमसन ने लगाया अपना 10वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, पूरे किए 100 छक्के
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में 56 रन बनाए। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का कुल 10वां और मौजूदा सीरीज में दूसरा अर्धशतक रहा। इस पारी के दौरान उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 100 छक्के भी पूरे किए। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 60 रन भी जोड़े। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
जोरदार रही सैमसन की पारी
जीत के लिए मिले 248 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाजी की।
इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पारी का दूसरा ओवर करने आए शमर जोसेफ के खिलाफ 2 छक्के और एक चौका लगाया।
उन्होंने रोस्टन चेज के ओवर में 2 चौके और 2 छक्के भी लगाए।
उन्होंने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए वह 23 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए।
जानकारी
100 छक्के वाले छठे भारतीय
सैमसन अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने। वह अब रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली की सूची में शामिल हुए।
करियर
सैमसन का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर
सैमसन ने 2015 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।
उन्होंने अब तक 76 मैचों की 68 पारियों में 27.28 की औसत और 158.87 की स्ट्राइक रेट से 1,719 रन बनाने में सफल रहे हैं।
इस बीच उन्होंने 3 शतक के अलावा 10 अर्धशतक लगाए हैं।
वह अपने अब तक के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 8 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं।