भारत बनाम वेस्टइंडीज: आखिरी टी-20 पर बारिश का साया, क्या धुल जाएगा निर्णायक मुकाबला?
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। मैच में मौसम की अहम भूमिका हो सकती है। सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबर है और दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। बारिश निर्णायक मुकाबले का मजा किरकिरा कर सकती है। मौसम विभाग ने बेंगलुरु में बादल छाए रहने और बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
मौसम
ऐसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में तापमान 20 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
हालांकि, शाम तक बारिश और गरज के साथ तूफान की स्थिति बनी रह सकती है। इसी दौरान मुकाबला शुरू होना है।
घंटे के हिसाब से जारी पूर्वानुमान में दोपहर और शाम के समय बारिश की प्रबल संभावना है।
दिन ढलने के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना है, मुकाबले के दौरान मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा।
पूरा
क्या एक भी गेंद का खेल नहीं हो पाएगा?
मैच पूरी तरह धुलने की आशंका तय नहीं है। अगर बारिश थोड़ी देर के लिए होती है तो मौसम साफ होने पर देरी से मुकाबला शुरू हो सकता है।
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आधुनिक जल निकासी व्यवस्था है जो मैदान से पानी निकालने में मदद करती है।
हालांकि, लगातार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने पर मुकाबले में लंबी देरी हो सकती है और ओवर भी घटाए जा सकते हैं।
खेल
लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को मिल सकता है फायदा
दोनों टीमें चाहेंगी कि मौसम साफ रहे और मुकाबला बिना किसी रुकावट के पूरा हो। कम ओवरों का मैच भी अहम हो सकता है।
ऐसी स्थिति में टॉस, बल्लेबाजी की रणनीति और गेंदबाजी में बदलाव निर्णायक साबित हो सकते हैं।
अगर मुकाबला शाम तक चलता है तो ओस भी असर डाल सकती है। गीली गेंद पर गेंदबाजों के लिए पकड़ और नियंत्रण बनाए रखना मुश्किल होगा, जिससे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।
प्लेइंग इलेवन
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है दोनों टीमें
भारत की संभावित एकादश: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितिश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, और मयंक यादव।
वेस्टइंडीज संभावित एकादश: शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर, ज्वेल एंड्रयू, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, और शमर जोसेफ।
भुवनेश्वर को आखिरी मुकाबले से पहले टीम के साथ जोड़ा गया है। अर्शदीप सिंह चोटिल हैं, इस कारण भुवनेश्वर को मौका मिला।