Loading...
वेस्टइंडीज ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में रिकॉर्ड रन चेज किया, ये बने रिकॉर्ड्स 
भारत और वेस्टइंडीज के बीच कमाल का मैच देखने को मिला (फाइल तस्वीर)

वेस्टइंडीज ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में रिकॉर्ड रन चेज किया, ये बने रिकॉर्ड्स 

Oct 09, 2026
10:44 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 249/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के खिलाफ ये सबसे बड़ा रन चेज साबित हुआ। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

उनका ये फैसला गलत साबित हुआ। भारत के लिए संजू सैमसन (82), ईशान किशन (43), श्रेयस अय्यर (40) और तिलक वर्मा (44*) ने धमाकेदार पारियां खेलीं।

रोस्टन चेज ने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उन्हें छोड़कर और कोई भी गेंदबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

जवाब में शाई होप (102*), शेरफन रदरफोर्ड (86) और रोमारियो शेफर्ड (34*) ने पूरा मैच ही पलट दिया।

पारी

ऐसी रही सैमसन की ताबड़तोड़ पारी 

सैमसन ने 41 गेंदों का सामना किया और 82 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 9 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 200 की रही।

यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 9वां और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में पूरा किया।

उन्होंने ईशान के साथ मिलकर केवल 43 गेंदों में 97 रन की साझेदारी निभाई। वहीं, पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा के साथ 24 गेंदों में 42 रन जोड़े।

ADVERTISEMENT

उपलब्धि

ईशान ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि 

ईशान एक कैलेंडर वर्ष में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

टेस्ट खेलने वाले देशों में सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों ने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 50+ छक्के लगाए हैं।

ईशान से पहले सूर्यकुमार यादव और अभिषेक यह कारनामा कर चुके हैं।

सूर्यकुमार ने 2022 में 68 छक्के लगाए थे, जबकि अभिषेक ने 2025 में 54 और 2026 में 63 छक्के जड़े। ईशान ने 2026 में अब तक 51 छक्के लगाए हैं

ADVERTISEMENT

बल्लेबाज

ईशान साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

ईशान साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं।

उन्होंने अब तक 31 मुकाबले खेले हैं और इसकी 31 पारियों में 38.75 की औसत और 169 की स्ट्राइक रेट से 1,085 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से एक शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है।

उन्होंने अब तक कुल 63 मैच खेले हैं और इसकी 63 पारियों में 31.88 की औसत और 146.72 की औसत से 1,881 रन बनाए हैं।

धमाकेदार

ऐसी रही रदरफोर्ड की धमाकेदार पारी 

रदरफोर्ड ने 37 गेंदों में 84 रन बना दिए। उनके बल्ले से 7 चौके और 7 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 227.03 की रही।

ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 8वां और भारत के खिलाफ दूसरा अर्धशतक साबित हुआ, जिसे उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में पूरा किया।

उन्होंने अब तक 58 मुकाबले खेले हैं और इसकी 50 पारियों में 26.71 की औसत और 152.78 की स्ट्राइक रेट से 1,042 रन बनाए हैं।

शतक

होप ने भारत के खिलाफ जड़ा अपना पहला शतक 

होप ने 45 गेंदों में 102 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से 6 चौके और 9 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 226.67 की रही।

ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक रहा। भारत के खिलाफ उन्होंने पहली शतकीय पारी खेली।

होप ने रदरफोर्ड के साथ 54 गेंदों में 120 रन की साझेदारी निभाई। वहीं, शेफर्ड के साथ 26 गेंदों में 74 रन जोड़े।

उन्होंने अब तक 72 मुकाबले खेले हैं और 1,897 रन बनाने में सफल रहे हैं।

वेस्टइंडीज

होप ने वेस्टइंडीज के लिए दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा 

होप ने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। ये टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में वेस्टइंडीज का दूसरा सबसे तेज शतक साबित हुआ।

इस सूची में पहले स्थान पर जॉनसन चार्ल्स हैं। उन्होंने साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ सिर्फ 39 गेंदों में शतक जड़ा था।

क्रिस गेल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2016 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 47 गेंदों में शतक लगाया था

रिकॉर्ड्स

होप ने ये रिकॉर्ड्स भी बनाए 

ये भारत के खिलाफ किसी भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। होप ने इविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा।

उन्होंने साल 2016 में केवल 48 गेंदों में शतक लगा दिया था। इस सूची में तीसरे स्थान पर भी लुईस ही हैं। साल 2017 में उन्होंने भारत के खिलाफ 53 गेंदों में शतक जड़ा था।

शेन वॉटसन (124*) के बाद होप एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ इस प्रारूप में शतक लगाया है।

चेज

भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ सबसे बड़े लक्ष्य का सफल पीछा करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज ने अपने नाम कर लिया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के नाम था, जिसने 2023 में गुवाहाटी में भारत के खिलाफ 223 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था।

दक्षिण अफ्रीका की टीम इस सूची में तीसरे स्थान पर आ गई है, जिसने 2022 में दिल्ली में 212 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

इतिहास

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सफल रन चेज

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सफल रन चेज के मामले में वेस्टइंडीज दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। रांची में उसने 250 रन का लक्ष्य हासिल किया।

इस प्रारूप में सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है, जिसने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 रन बनाकर जीत दर्ज की थी।

ऑस्ट्रेलिया इस सूची में तीसरे स्थान पर है, जिसने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 244 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

ADVERTISEMENT