NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम श्रीलंका: टी-20 में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन और हेड टू हेड रिकॉर्ड
    खेलकूद

    भारत बनाम श्रीलंका: टी-20 में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन और हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत बनाम श्रीलंका: टी-20 में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन और हेड टू हेड रिकॉर्ड
    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 31, 2022, 05:22 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत बनाम श्रीलंका: टी-20 में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन और हेड टू हेड रिकॉर्ड
    श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या भारत के कप्तान होंगे (फोटो: ट्विटर/@hardikpandya7)

    भारतीय क्रिकेट टीम 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इसके मैच मुंबई, पुणे और राजकोट में खेले जाएंगे। हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान होंगे, वहीं रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। भारत को आखिरी टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से जीत मिली थी। आइए टीमों के हेड टू हेड और बड़े रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।

    हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच अब तक 26 टी-20 मैच खेले गए हैं। इनमें से 17 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है, जबकि श्रीलंका ने आठ मैच जीते हैं। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है। 2022 में दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली गई थी। इसे भारतीय टीम ने 3-0 से जीता था। एशिया कप में श्रीलंका ने भारत पर छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।

    किन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन?

    श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा ने टी-20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 19 मैच में 24.17 की औसत और 144.21 की स्ट्राइक रेट से 411 रन बनाए हैं। इसी तरह श्रीलंका की ओर से दासुन शनाका ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 19 मैच में 25.50 की औसत और 128.03 की स्ट्राइक रेट से 306 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर ने दोनों टीमों के बीच एक सीरीज में सबसे ज्यादा 204 रन बनाए हैं।

    किन खिलाड़ियों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?

    युजवेंद्र चहल ने दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 10 मैच में 15.65 की औसत से 20 विकेट झटके हैं। उन्होंने दो बार एक मैच में चार विकेट भी लिए हैं। इसी तरह श्रीलंका के दुशमंता चमीरा और भारत के रविचंद्रन अश्विन ने 14-14 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के दासुन शनाका और भारत के कुलदीप यादव के खाते में 12-12 विकेट हैं। वहीं अश्विन ने एक सीरीज में सबसे ज्यादा नौ विकेट अपने नाम किए हैं।

    श्रीलंका के खिलाड़ी तोड़ सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

    शनाका ने अब तक टी-20 क्रिकेट में 1,204 रन बनाए हैं। वह भारत के खिलाफ सीरीज में कुमार संगाकारा के 1,382 रन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। कुसल मेंडिस ने 1,059 रन बनाए हैं। वह 119 रन और बना लेते हैं तो रनों के मामले में युवराज सिंह से आगे निकल जाएंगे। वानिंदु हसरंगा ने 14.48 की औसत से 86 विकेट लिए हैं। चार विकेट लेते ही वह भुवनेश्वर कुमार के विकेटों की संख्या 90 को पार कर जाएंगे।

    भारतीय खिलाड़ी बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

    टी-20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 44 की औसत से 1,408 रन बनाए हैं। 198 रन बनाते ही वह सुरेश रैना के 1,605 रन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और भारत के छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं हार्दिक ने अब तक 1,160 रन बनाए हैं और वह युवराज के 1,177 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 18 रन दूर हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम
    भुवनेश्वर कुमार
    हार्दिक पांड्या

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: रेमो डिसूजा के कोरियोग्राफ किए हुए चर्चित गाने, जिन पर झूमते हैं दर्शक जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: कॉमेडी के बेताज बादशाह हैं कपिल शर्मा, जानिए कैसा रहा अब तक का सफर कपिल शर्मा
    जन्मदिन विशेष: अजय देवगन के अभिनय की विविधता का प्रमाण हैं उनकी ये लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी  जन्मदिन विशेष
    ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने के लिए फायदेमंद हैं ये योगासन, रोजाना करें अभ्यास योगासन

    रोहित शर्मा

    IPL 2023: रोहित शर्मा खेल पाएंगे सीजन का पहला मैच? हेडकोच ने दिया बड़ा अपडेट मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं धमाकेदार प्रदर्शन  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: रोहित क्यों फोटोशूट के लिए नहीं पहुंचे गुजरात? सामने आया बड़ा कारण इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    2017 चैंपियंस ट्रॉफी: भारत के पास दिग्गज थे, लेकिन हम बच्चों के साथ खेलकर जीते- सरफराज सरफराज अहमद
    विराट कोहली ने शेयर की अपनी 10वीं की मार्कशीट, गणित में आए थे सबसे कम नंबर विराट कोहली
    भारत से बाहर बांग्लादेश में अपने वनडे विश्व कप मुकाबले खेल सकता है पाकिस्तान- रिपोर्ट पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    BCCI की अपील के बाद इंदौर की पिच को लेकर ICC ने बदला अपना फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    भुवनेश्वर कुमार

    जन्मदिन विशेष: जानिए भुवनेश्वर कुमार के बेहतरीन आंकड़े और रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    युजवेंद्र चहल टी-20 में भारत के संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम
    साल 2022 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल टी-20 विश्व कप
    IPL 2023: नीलामी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, जानिए क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    हार्दिक पांड्या

    IPL 2023: हार्दिक ने की गायकवाड़ की तारीफ, उन्हें बताया भारतीय टीम का आगामी सुपरस्टार रुतुराज गायकवाड़
    IPL 2023 का धमाकेदार आगाज, बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे क्रिकेट फैंस  IPL 2023
    IPL: रोहित और हार्दिक के नाम है बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले केवल 2 भारतीय इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: गुजरात जायंट्स के 5 अहम खिलाड़ी, मैच का पासा पलटने की रखते हैं काबिलियत  गुजरात जायंट्स

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023