NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत और श्रीलंका के बीच टाई हुआ पहला वनडे, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    भारत और श्रीलंका के बीच टाई हुआ पहला वनडे, ये बने रिकॉर्ड्स 
    भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत और श्रीलंका के बीच टाई हुआ पहला वनडे, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Aug 02, 2024
    10:02 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला गया पहले वनडे मुकाबला दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन के चलते टाई (बराबरी) पर समाप्त हुआ।

    इसी के साथ अब सीरीज का निर्णय अगले दो मुकाबलों पर निर्भर हो गया है।

    श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में भारतीय टीम भी 47.5 ओवर में 230 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    श्रीलंका की टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और एक समय उनके 4 बल्लेबाज 91 रन पर पवेलियन लौट गए थे।

    पथुम निसांका (56) और दुनिथ वेलालगे (67) ने लंका टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट झटके।

    जवाब में भारतीय टीम के लिए रोहित (58) ने सबसे बड़ी पारी खेली।

    पहला

    वेलालगे ने जड़ा वनडे करियर का पहला अर्धशतक 

    वेलालगे ने 65 गेंदों का सामना किया और 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 67 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 59 गेंदों में पूरा किया।

    वेलालगे ने साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे क्रिकेट करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 22 वनडे मैचों की 18 पारियों में 22.31 की औसत और 76.72 की स्ट्राइक रेट से 290 रन बना चुके हैं।

    अर्धशतक

    निसांका ने जड़ा भारत के खिलाफ दूसरा अर्धशथक 

    श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज निसांका ने 75 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 56 रन बनाए। यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का 14वां और भारत के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 67 गेंदों में पूरा किया।

    वह अब तक 56 मैच में लगभग 45 की औसत और 90.48 की स्ट्राइक रेट से 2,281 रन अपने नाम कर चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने 14 अर्धशतक के अलावा 6 शतक भी जड़े हैं।

    आंकड़े

    रोहित ने जड़ा 56वां अर्धशतक 

    रोहित ने भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 47 गेंद में 58 रन जड़कर आउट हुए। उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले।

    उनकी स्ट्राइक रेट 123.40 की रही।

    पहले विकेट के लिए रोहित ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 76 गेंद में 75 रन की साझेदारी निभाई। रोहित के वनडे क्रिकेट करियर का यह 56वां अर्धशक रहा। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अब तक 8 अर्धशतक लगाए हैं।

    रिकॉर्ड

    रोहित ने यह बड़ी उपलब्धि की अपने नाम 

    रोहित ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 15,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने हैं।

    सबसे ज्यादा रन वीरेंद्र सहवाग (16,119) ने बनाए हैं। दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर (15,335) हैं। रोहित 15,039 रन के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

    चौथे स्थान भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर हैं। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 12,258 रन बनाए थे। शिखर धवन इस मामले में 10,867 रन के साथ 5वें स्थान पर हैं।

    अनुभव

    रोहित ने ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम 

    रोहित ने इस पारी के दौरान लिस्ट-A क्रिकेट में 13,000 रन भी पूरे किए। उन्होंने 46 से ज्यादा की औसत से 13,009 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 34 शतक और 29 अर्धशतक भी निकले हैं।

    रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में 1,000 चौके भी पूरे कर लिए, वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

    रोहित ने वनडे क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा (326) छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    टाटा अल्ट्रोज से कितना अलग है फेसलिफ्ट मॉडल? तुलना से समझिए  टाटा मोटर्स
    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आलिया भट्ट ने साझा किया भावुक पोस्ट, जताया सशस्त्र बलों का आभार  आलिया भट्ट
    ट्रंप के दावे पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को घेरा, कहा- सिंदूर के साथ सौदा संभव नहीं नरेंद्र मोदी
    IPL इतिहास में RCB की ओर से एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज IPL 2025

    भारतीय क्रिकेट टीम

    श्रीलंका बनाम भारत: टी-20 सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है टक्कर  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 50+ स्कोर वाले बल्लेबाज श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में की गई सबसे बड़ी साझेदारियों पर एक नजर  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज  श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  भारतीय क्रिकेट टीम
    ऋषभ पंत या संजू सैमसन: श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में कौन होगा पहली पसंद?  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, चरित असलंका करेंगे कप्तानी भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: टी-20 सीरीज की टीमें, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम जानकारी भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे: प्रिंस मास्वाउरे ने लगाया अपना चौथा टेस्ट अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    इकलौता टेस्ट: आयरलैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे की पहली पारी 210 पर सिमटी, ऐसा रहा पहला दिन आयरलैंड क्रिकेट टीम
    विराट कोहली ने बिना वैध गेंद डाले लिया था अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट विराट कोहली
    श्रीलंका बनाम भारत: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: पथुम निसांका ने लगाया वनडे करियर का छठा शतक, जानिए उनके आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: चरिथ असलंका अपने चौथे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    दूसरा वनडे: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 3 विकेट से दी मात, सीरीज 1-1 से बराबर  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: तीसरे वनडे मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025