NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: सुने लुस ने टेस्ट क्रिकेट में लगाया अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: सुने लुस ने टेस्ट क्रिकेट में लगाया अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े 
    सुने लुस ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@ProteasWomenCSA)

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: सुने लुस ने टेस्ट क्रिकेट में लगाया अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 30, 2024
    03:56 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज सुने लुस ने शानदार शतकीय पारी (109) खेली है।

    यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक रहा। मैच में फॉलोऑन खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए लुस ने एक साहसिक पारी खेली है।

    भारतीय गेंदबाज उनके सामने सामने बेअसर रहीं। उन्हें हरमनप्रीत कौर ने आउट किया।

    ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही लुस की पारी और साझेदारी?

    लुस ने 179 गेंद का सामना करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। उनके बल्ले से इस पारी के दौरान 18 चौके निकले।

    वह 203 गेंद में 109 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी स्ट्राइक रेट 53.69 की रही।

    पहली पारी में भी इस खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया था और उनके बल्ले से 65 रन निकले थे।

    लुस नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आईं और कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ 394 गेंद में 190 रन की साझेदारी निभाई।

    पारी

    पहली पारी में की शानदार बल्लेबाजी 

    पहली पारी में भारतीय टीम ने शफाली वर्मा (205) और स्मृति मंधाना (149) की शानदार पारियों के दम पर 603 का स्कोर बनाया था।

    जवाब में लुस नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आई और 164 गेंद का सामना करते हुए 65 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का निकला।

    वह इस पारी को शतक में नहीं बदल पाईं और दिप्ती शर्मा की गेंद पर आउट हो गईं। उन्होंने मैरिजान कप्प के साथ 176 गेंद में 93 रन जोड़े।

    करियर

    कैसा रहा है लुस का टेस्ट करियर?

    लुस ने अपना पहला टेस्ट मुकाबला साल 2022 में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    उन्होंने अब तक 3 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 6 पारियों में 40.33 की शानदार औसत के साथ 242 रन बनाने में कामयाब रही हैं।

    उनके बल्ले से 1 अर्धशतक और 1 शतक निकला है। उन्होंने अपना पहला अर्धशतक भी इसी मुकाबले में बनाया था।

    यह टेस्ट हर मायने में अब तक उनके लिए शानदार रहा है।

    पारी

    कैसी रही दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी?

    दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 84.3 ओवर में 266 रन पर समाप्त हो गई। कप्प ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी (74) खेली। उन्होंने 141 गेंद का सामना करते हुए ये रन बनाए।

    उनके बल्ले से 8 चौके निकले। उनके अलावा लुस ने दूसरी सबसे बड़ी पारी (65) खेली।

    भारत के लिए स्नेह राणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट झटके। उनके अलावा दीप्ति ने 2 विकेट अपने नाम किए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका ठुकराई सुप्रीम कोर्ट
    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर
    सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त IAS पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दी, कहा- क्या उसने हत्या की? सुप्रीम कोर्ट
    IMDb के मुताबिक ये हैं इस साल की 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में ऋतिक रोशन

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे वनडे मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: फोएबे लिचफील्ड ने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरा वनडे हारी भारतीय टीम, बने ये रिकॉर्ड्स  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पहले टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

    ICC महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शिखा पांडे की वापसी BCCI
    महिला क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, नियमित कप्तान निकेर्क बाहर महिला टी-20 विश्व कप
    त्रिकोणीय सीरीज: दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    दिमुथ करुणारत्ने ने पूरे किए अपने 15,000 प्रथम श्रेणी रन, जानिए उनके आंकड़े दिमुथ करुणारत्ने
    पहला टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की कुल बढ़त 200 के पार, ऐसा रहा दूसरा दिन श्रीलंका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा ने दोनों पारियों में शतक जड़कर रच दिया इतिहास  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: कामिंदु मेंडिस ने लगातार दूसरी पारी में लगाया शतक, बनाया बड़ा रिकॉर्ड श्रीलंका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    रोहित शर्मा के टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ये हैं सबसे तेज अर्धशतक  रोहित शर्मा
    टी-20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर पहली बार फाइनल में किया प्रवेश  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने फजलहक फारूकी  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों में जानिए प्रदर्शन टी-20 विश्व कप 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025