NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: स्मृति मंधाना ने जड़ा छठा वनडे शतक, पूरे किए 7,000 अंतरराष्ट्रीय रन 
    अगली खबर
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: स्मृति मंधाना ने जड़ा छठा वनडे शतक, पूरे किए 7,000 अंतरराष्ट्रीय रन 
    स्मृति मंधाना ने खेली शतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: स्मृति मंधाना ने जड़ा छठा वनडे शतक, पूरे किए 7,000 अंतरराष्ट्रीय रन 

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 16, 2024
    05:22 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक (117) जड़ा।

    यह उनके वनडे करियर का छठा और प्रोटियाज टीम के खिलाफ दूसरा शतक रहा, जिसे उन्होंने 116 गेंदों में पूरा किया।

    उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत ही भारतीय टीम मैच में 265/8 का स्कोर बनाने में सफल रही।

    आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही मंधाना की पारी और साझेदारी?

    बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

    इसके बाद 99 रन तक भारत के 5 विकेट गिर गए, लेकिन मंधाना ने एक छोर संभाले रखा।

    उन्होंने दीप्ति शर्मा (37) के साथ छठे विकेट के लिए 81 रन और पूजा वस्त्रकार के साथ 58 रन की साझेदारी निभाई।

    मंधाना पारी में 127 गेंदों में 117 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने 12 चौके और एक छक्का भी जड़ा।

    सफलता

    मंधाना भारत के लिए दूसरी सर्वाधिक शतक जड़ने वाली बल्लेबाज बनीं

    इस शतकीय पारी के साथ ही मंधाना के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई। वह भारत के लिए दूसरी सर्वाधिक वनडे शतक जड़ने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।

    उन्होंने इस मामले में कप्तान हरमनप्रीत कौर (5) को पीछे छोड़ दिया है। भारत के लिए सर्वाधिक वनडे शतक जड़ने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान मिताली राज के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 7 शतक जड़े हैं।

    इस सूची में पूनम रावत 3 शतकों के सात चौथे पायदान पर काबिज है।

    उपलब्धि

    मंधाना ने भारत में जड़ा पहला वनडे शतक

    मंधाना के लिए बड़ी बात यह रही कि यह उनका भारतीय सरजमीं पर पहला ही वनडे शतक रहा है।

    इससे पहले उनके सभी 5 शतक विदेशी जमीं पर आए थे। इसी तरह मंधाना साल 2018 के बाद से भारत की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज शतक जड़ने वाली एकमात्र बल्लेबाज हैं।

    वह अब तक 5 शतक जड़ चुकी हैं। उनके पहले 4 शतक क्रमश: साल 2018, 2019, 2021 और 2022 में आए थे।

    उपलब्धि

    मंधाना ने पूरे किए 7,000 अंतरराष्ट्रीय रन

    इस शतकीय पारी के साथ मंधाना के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7,000 (अब 7,059) रन भी पूरे हो गए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली केवल दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं।

    बाएं हाथ की बल्लेबाज के नाम टेस्ट क्रिकेट में 48 की औसत से 480 रन और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 27.52 की औसत से 3,220 रन दर्ज हैं।

    भारत के लिए केवल मिताली (10,868) ने ही उनसे अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। कप्तान हरमनप्रीत (6,870) तीसरे नंबर पर हैं।

    करियर

    कैसा रहा है मंधाना का वनडे करियर?

    मंधाना ने साल 2013 में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 83 मैच की इतनी ही पारियों में 43.62 की औसत और 83.74 की स्ट्राइक रेट से 3,359 रन अपने नाम कर चुकी हैं।

    इस दौरान उन्होंने 6 शतकों के अलावा 26 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रन का रहा है। वह अपने वनडे करियर में 6 बार नाबाद भी रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    स्मृति मंधाना

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार हराया  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  महिला क्रिकेट
    हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची, कोच भी आए नजर हरमनप्रीत कौर

    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम करेगी भारत का दौरा, वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, महिला क्रिकेट: ली के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने जीता तीसरा वनडे वनडे क्रिकेट
    महिला विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने बनाई फाइनल में जगह, बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार

    वनडे क्रिकेट

    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, दूसरा वनडे: अजमतुल्लाह उमरजई ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    जनिथ लियानाजे ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा अपना पहला वनडे अर्धशतक, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: चरिथ असलंका ने दूसरे वनडे में बनाए नाबाद 97 रन, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    अंडर-19 विश्व कप 2024: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर चौथी बार जीता खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स  अंडर-19 विश्व कप

    स्मृति मंधाना

    विमेंस प्रीमियर लीग: नीलामी में यें भारतीय खिलाड़ी बिकीं सबसे महंगी महिला क्रिकेट
    WPL 2023: नीलामी के बाद ऐसी है RCB की पूरी टीम, जानिए अहम जानकारी  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL: स्मृति मंधाना की कमाई PSL के सबसे महंगे खिलाड़ियों की सैलरी से दोगुना होगी विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: स्मृति मंधाना को RCB ने नियुक्त किया कप्तान, जानिए उनके आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025