Page Loader
भारत बनाम पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान के एशिया में 1,500 वनडे रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े
मोहम्मद रिजवान ने भारत के खिलाफ 49 रन बनाए (तस्वीर: एक्स/@TheRealPCB)

भारत बनाम पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान के एशिया में 1,500 वनडे रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े

Oct 14, 2023
05:07 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के 12वें मुकाबले में शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अर्धशतक से चूक गए। हालांकि, उन्होंने एक उपलब्धि अपने नाम की। रिजवान ने 69 गेंदों पर 7 चौकों की बदौलत 49 रन की पारी खेली। मुकाबले में 29 रन बनाते ही उनके वनडे में एशिया में 1,500 रन पूरे हो गए। रिजवान ने अफ्रीका में 139 रन, यूरोप में 215 रन और ओशिनिया (ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड) में 67 रन बनाए हैं।

प्रदर्शन

शानदार फॉर्म में हैं रिजवान

टूर्नामेंट में रिजवान का प्रदर्शन शानदार रहा है। नीदरलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में उन्होंने 68 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 8 चौके भी लगाए थे। पाकिस्तान ने यह मैच 81 रन से जीता था। श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के दूसरे मैच में रिजवान ने शतक लगाया था। वह 131 रन बनाकर नाबाद रहे थे। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के जड़े थे। पाकिस्तान यह मैच 6 विकेट से जीता था।

प्रदर्शन

वनडे में रिजवान का प्रदर्शन

दाएं हाथ के बल्लेबाज रिजवान ने अपने वनडे करियर में अब तक 68 मैच खेले हैं। 62 पारियों में वह अब तक 40.44 की औसत और लगभग 89.20 की स्ट्राइक रेट से 1,941 रन बना चुके हैं। वह 13 अर्धशतकों के अलावा अब तक 3 शतक भी जमा चुके हैं। वनडे में उनका उच्चतम स्कोर अब 131* हो गया है। रिजवान ने अपने वनडे करियर का आगाज साल 2015 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था।