NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित पल्लेकेले स्टेडियम में पाकिस्तान के लिए बन सकते हैं खतरा, जानिए कैसा रहा उनका प्रदर्शन 
    अगली खबर
    रोहित पल्लेकेले स्टेडियम में पाकिस्तान के लिए बन सकते हैं खतरा, जानिए कैसा रहा उनका प्रदर्शन 
    रोहित शर्मा पल्लेकल स्टेडियम में शानदार बल्लेबाजी करते हैं (तस्वीर: ट्विटर/X/@ICC)

    रोहित पल्लेकेले स्टेडियम में पाकिस्तान के लिए बन सकते हैं खतरा, जानिए कैसा रहा उनका प्रदर्शन 

    लेखन आदर्श कुमार
    Aug 26, 2023
    12:36 pm

    क्या है खबर?

    एशिया कप क्रिकेट का आगाज 30 अगस्त से होने वाला है। भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में पहला मुकाबला 2 सितंबर को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलने वाली है।

    यह महामुकाबला श्रीलंका के पल्लेकल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

    भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में इस मैदान पर जब-जब खेले हैं, उनका बल्ला जमकर बोला है। वह एक बार फिर इस मैदान पर खेलने को तैयार है।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?

    भारतीय कप्तान ने एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में अब तक 22 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 46.56 की औसत से 745 रन बनाए हैं।

    वह वनडे फॉर्मेट में भारत के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    वह केवल सचिन तेंदुलकर (971) से पीछे हैं। रोहित के नाम 6 अर्द्धशतक और 1 शतक है।

    उन्होंने साल 2018 एशिया कप में 105.66 की औसत से 317 रन बनाए थे। उनकी कप्तानी में भारत चैंपियन भी बना था।

    आंकड़े

    पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?

    पाकिस्तान के खिलाफ रोहित को 16 वनडे मुकाबलों में खेलने का मौका मिला है। इसकी 16 पारियों में वह 2 बार नाबाद रहते हुए 720 रन बना चुके हैं।

    इस दौरान रोहित का औसत 51.42 का रहा है।

    उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 140 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं।

    रोहित ने आखिरी बार साल 2019 के वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच खेला था और उस मैच में शतक लगाया था।

    स्टेडियम

    पल्लेकेले स्टेडियम में कैसे हैं रोहित के आंकड़े?

    रोहित ने पल्लेकेले स्टेडियम में पहला मैच साल 2012 में खेला था। वह इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने 3 मैच खेले हैं और 91.00 की उम्दा औसत के साथ 182 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन रहा है। उन्होंने इस मैदान पर 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 22 चौके और 5 छक्के लगाए हैं।

    रोहित के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने यहां 3 मैचों में 170 रन बनाए हैं।

    खिताब

    रोहित की कप्तानी में भारत जीत चुका है एशिया कप 

    आखिरी बार वनडे क्रिकेट का एशिया कप साल 2018 में खेला गया था। रोहित के नेतृत्व में भारत ने खिताब जीता था।

    फाइनल में भारत ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 3 विकेट से हराया था।

    उस संस्करण में भारत ने खेले अपने 5 मैचों में जीत दर्ज की थी और अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया 1 मुकाबला टाई रहा था।

    भारत और पाकिस्तान के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे और दोनों मैच भारत ने जीते थे।

    करियर

    कैसा रहा है रोहित का वनडे करियर?

    रोहित ने अब तक 244 वनडे मैच खेले हैं। इसकी 237 पारियों में उन्होंने 48.69 की शानदार औसत के साथ उनके बल्ले से 9,837 रन निकले हैं।

    उन्होंने 89.97 की स्ट्राइक रेट और 264 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 30 शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं।

    रोहित वनडे में 35 बार नाबाद भी रहे हैं। उन्होंने अपना पहला वनडे मैच आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2007 में खेला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    वनडे क्रिकेट
    एशिया कप क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    रोहित शर्मा

    वनडे विश्व कप 2023: रोहित शर्मा ने दिया श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर बड़ा अपडेट  श्रेयस अय्यर
    एशिया कप 2023: रोहित शर्मा का श्रीलंका में रहा है 25 का औसत, जानिए उनके आंकड़े एशिया कप क्रिकेट
    1-2 दिन में विश्व कप नहीं जीत सकते, डेढ़ महीने अच्छा खेलना होगा- रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा की कुल संपत्ति 214 करोड़ रुपये, 30 करोड़ के घर में रहते हैं कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    एशिया कप 2023: मोहम्मद सिराज और शाहीन अफरीदी के आंकड़ों का तुलनात्मक विश्लेषण  शाहीन अफरीदी
    एशिया कप 2018 के बाद कितनी बदल गई है भारतीय क्रिकेट टीम? एशिया कप क्रिकेट
    केएल राहुल की वापसी से भारतीय टीम का मध्यक्रम हुआ मजबूत, जानिए उनके शानदार आंकड़े  केएल राहुल
    एशिया कप 2023: बांग्लादेश को लगा झटका, इबादत हुसैन चोट के कारण हुए बाहर बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    एशिया कप क्रिकेट

    एशिया कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान, तिलक वर्मा को मिली जगह भारतीय क्रिकेट टीम
    तिलक वर्मा का एशिया कप की टीम में हुआ चयन, जानिए उनका लिस्ट-A करियर  तिलक वर्मा
    एशिया कप 2023: युजवेंद्र चहल को नहीं मिली टीम में जगह, आंकड़ों में जानिए उनका प्रदर्शन युजवेंद्र चहल
    वनडे में खराब प्रदर्शन कर रहे सूर्यकुमार यादव को एशिया कप में मिला मौका, जानिए आंकड़े  सूर्यकुमार यादव

    क्रिकेट समाचार

    भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने यो-यो फिटनेस टेस्ट में किया 17.2 का स्कोर विराट कोहली
    एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम, शेड्यूल, इतिहास और अन्य अहम आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट
    लौरा वोल्वार्ड्ट पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ करेंगी दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का नेतृत्व दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    विश्व कप से पहले सौरव गांगुली को बड़ी जिम्मेदारी, ईडन गार्डन की तैयारियों की कमान संभालेंगे वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025