NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ईशान की असफलता से मजबूत होता जितेश का दावा, जानिए टी-20 क्रिकेट में दोनों के आंकड़े
    खेलकूद

    ईशान की असफलता से मजबूत होता जितेश का दावा, जानिए टी-20 क्रिकेट में दोनों के आंकड़े

    ईशान की असफलता से मजबूत होता जितेश का दावा, जानिए टी-20 क्रिकेट में दोनों के आंकड़े
    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 28, 2023, 06:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ईशान की असफलता से मजबूत होता जितेश का दावा, जानिए टी-20 क्रिकेट में दोनों के आंकड़े
    ईशान किशन की टी-20 क्रिकेट में फॉर्म कुछ खास नहीं रही है (फोटो: ट्विटर/@ishankishan51)

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 21 रन से हरा दिया। मैच में ईशान किशन पांच गेंद में महज 4 रन बनाकर आउट हुए। वह पिछली 12 पारियों में लगातार असफल हुए हैं। ऐसे में टीम में चुने गए दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा का डेब्यू के लिए दावा मजबूत होता जा रहा है। आइए दोनों के टी-20 क्रिकेट के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    ईशान का प्रदर्शन लगातार रहा है खराब

    ईशान ने पिछले 12 टी-20 मैच में 4, 1, 2, 37, 10, 36, 11, 8, 3, 26, 15 और 27 के स्कोर बनाए हैं। ऐसे में उनसे उम्मीद थी कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में बड़ा स्कोर बनाएंगे, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए। उनके इस खराब प्रदर्शन से भारतीय टीम को भी मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई। ऐसे में जितेश के खेलने की उम्मीद दूसरे टी-20 में बढ़ गई है।

    टी-20 क्रिकेट में ईशान के आंकड़े

    ईशान ने अब तक टी-20 क्रिकेट में 149 मैच खेले हैं और इनमें 28.92 की औसत और 130.70 की स्ट्राइक रेट से 3,818 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन नाबाद रहा है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 167 छक्के और 369 चौके लगाए हैं। साथ ही 77 कैच और 10 स्टम्पिंग भी कर चुके हैं। वह 10 बार नॉट-आउट भी रह चुके हैं।

    जितेश शर्मा का टी-20 क्रिकेट में प्रदर्शन 

    जितेश ने अब तक 76 टी-20 मुकाबले खेले हैं और 30.28 की औसत और 147.93 की स्ट्राइक रेट से 1,787 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और नौ अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने इस दौरान 183 चौके और 74 छक्के भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106 रन रहा है। उन्होंने विकेट के पीछे 54 कैच और 12 स्टम्पिंग भी की है। वह 12 बार अपने टी-20 करियर में नॉट-आउट रहने में सफल रहे हैं।

    ईशान किशन का अंतरराष्ट्रीय करियर 

    ईशान ने भारत के लिए 13 वनडे और 25 टी-20 मुकाबले खेले हैं। वनडे में उन्होंने 46.09 की औसत से 507 रन बनाए हैं। वहीं टी-20 में इस बल्लेबाज ने 26.37 की औसत से 633 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक लगाया है। टी-20 में वह चार अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 210 रन और टी-20 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रन है। जितेश अभी डेब्यू नहीं कर पाए हैं।

    घरेलू क्रिकेट में दोनों के आंकड़े 

    ईशान ने 48 फर्स्ट क्लास मैच में 38.76 की औसत से 2,985 रन बनाए हैं। वहीं जितेश ने 17 फर्स्ट क्लास मैच में 25.28 की औसत से 632 रन बनाए हैं। ईशान ने लिस्ट-A क्रिकेट में 90 मैच में 38.20 की औसत से 3,056 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 210 रन है। जितेश ने 47 लिस्ट-A मैच में 32.14 की औसत से 1,350 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 107 रन रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    ईशान किशन

    ताज़ा खबरें

    भारत में ADAS तकनीक के साथ खरीदी जा सकती हैं ये 6 बेहतरीन गाड़ियां  महिंद्रा XUV700
    शाकिब अल हसन टी-20 क्रिकेट में 450 विकेट पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  शाकिब अल हसन
    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड  इंडियन प्रीमियर लीग
    अतीक अहमद: जब गैंगस्टर के डर से 10 जजों ने कर दिया था सुनवाई से इनकार अतीक अहमद

    भारतीय क्रिकेट टीम

    BCCI की अपील के बाद इंदौर के पिच को लेकर ICC ने बदला अपना फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, कुल 26 खिलाड़ियों को किया गया शामिल BCCI
    पंत को वापसी के लिए गांगुली ने दी अहम सलाह, उनकी तारीफ में कही ये बातें ऋषभ पंत
    शिखर धवन ने क्यों कहा कि उनकी जगह गिल को मौका मिलना उचित, जानिए कारण  शिखर धवन

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2023: केएल राहुल अपने 4,000 रन पूरे करने के हैं करीब, जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    IPL 2023: जानिए कोलकाता नाइट राइडर्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  कोलकाता नाइट राइडर्स
    चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्टोक्स नहीं करेंगे गेंदबाजी, जानिए इससे टीम पर क्या असर होगा बेन स्टोक्स
    IPL 2023: डेविड वार्नर पूरे कर सकते हैं अपने 6,000 रन, बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे में टी-20 से भी खराब खेली श्रीलंका टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली सबसे बड़ी हार श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: हेनरी सिपले ने पहली बार वनडे में लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    चमिका करुणारत्ने ने किया वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, न्यूजीलैंड के खिलाफ झटके 4 विकेट श्रीलंका क्रिकेट टीम

    ईशान किशन

    पहले वनडे में भारत को मिलेगी नई सलामी जोड़ी, जानिए किसके पक्ष में हैं आंकड़े  केएल राहुल
    ईशान किशन के दोहरे शतक ने 3 भारतीय खिलाड़ियों का करियर संकट में डाला- चेतन शर्मा चेतन शर्मा
    ईशान किशन के नाम दर्ज हुआ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बल्लेबाजी औसत का शर्मनाक रिकॉर्ड एमएस धोनी
    अर्शदीप सिंह और ईशान किशन होंगे अगले सुपरस्टार्स- अनिल कुंबले अर्शदीप सिंह

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023