Page Loader
भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टी-20: भारत को मिला 154 रनों का लक्ष्य, हर्षल की बेहतरीन गेंदबाजी
मार्क चैपमैन और डैरिल मिचेल

भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टी-20: भारत को मिला 154 रनों का लक्ष्य, हर्षल की बेहतरीन गेंदबाजी

लेखन Neeraj Pandey
Nov 19, 2021
08:57 pm

क्या है खबर?

रांची में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 153/6 का स्कोर खड़ा किया है। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स (34) ने सबसे अधिक रन बनाए। मार्टिन गुप्टिल और डैरिल मिचेल ने भी 31-31 रन बनाए। भारत के लिए डेब्यू कर रहे हर्षल पटेल (2/25) ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की। आइए जानते हैं कैसी रही न्यूजीलैंड की पारी और कुछ अन्य जरूरी बातें।

पावरप्ले

पावरप्ले में न्यूजीलैंड ने बनाए 64 रन

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में धुंआधार शुरुआत की। मार्टिन गुप्टिल ने पारी के पहले ओवर में ही 14 रन बनाते हुए अपने इरादे साफ कर दिए थे। पावरप्ले में गुप्टिल का विकेट गंवाने के बावजूद न्यूजीलैंड ने 64 रन बनाए थे। गुप्टिल ने केवल 15 गेंदों में 31 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए थे। पारी के पांचवें ओवर में गुप्टिल का विकेट गिरा था।

स्पिन

स्पिनर्स ने कराई भारत की वापसी

कीवी बल्लेबाजों के लगातार आक्रमण के बीच स्पिनर्स ने भारत की वापसी कराने का काम किया। अक्षर पटेल ने चार ओवर्स में 26 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। अश्विन ने चार ओवर में केवल 19 रन खर्च किए और उन्हें भी एक विकेट मिला। तेज गेंदबाजों के खिलाफ लगभग 200 की स्ट्राइक-रेट के साथ रन बनाने वाले कीवी बल्लेबाजों का स्पिनर्स के सामने स्ट्राइक-रेट 100 से भी कम का रहा।

हर्षल पटेल

बेहतरीन रहा डेब्यू मैच में हर्षल का प्रदर्शन

हर्षल पटेल को भारत के लिए टी-20 डेब्यू करने का मौका मिला। 30 साल और 361 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले पटेल भारत के लिए छठे सबसे अधिक उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग () में किए गए अदभुत प्रदर्शन को हर्षल ने यहां भी जारी रखा और अपने चार ओवर्स में केवल 25 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाए।

जानकारी

काफी महंगे रहे भुवनेश्वर और दीपक चाहर

दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार काफी महंगे साबित हुए। चाहर ने चार ओवर में 42 तो वहीं भुवनेश्वर ने चार ओवर में 39 रन खर्च किए। दोनों ही गेंदबाजों को एक-एक विकेट हासिल हुआ।