न्यूजीलैंड बनाम भारत: वनडे सीरीज के लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम बातें
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के लिए दोनों टीमों ने अपने-अपने दलों का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों ने पहले 3 वनडे मैचों के लिए अलग दल चुने हैं, जबकि आखिरी 2 मैचों के लिए टीम में बदलाव किए गए हैं। भारत के लिए शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे। आइए सीरीज के लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य जानकारी पर नजर डालते हैं।
भारत
सीरीज के लिए भारतीय टीम
पहले 3 वनडे के लिए टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।
आखिरी मुकाबलों के लिए टीम: श्रेयस (कप्तान), रोहित , कोहली, तिलक वर्मा, ईशान (विकेटकीपर और उपकप्तान), नितीश, अक्षर, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर, ऋतुराज, अर्शदीप, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप।
न्यूजीलैंड
ऐसी है न्यूजीलैंड की टीम
वनडे सीरीज के पहले 3 मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर।
आखिरी 2 वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।
शेड्यूल
ऐसा है वनडे सीरीज का पूरा कार्यक्रम
सीरीज का पहला वनडे 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंगटन में होगा, जबकि तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा।
इसके बाद चौथा मुकाबला 13 नवंबर को माउंट मॉन्गानुई के बे ओवल मैदान पर होगा। सीरीज का पांचवां और आखिरी वनडे भी इसी मैदान पर 15 नवंबर को खेला जाएगा।
सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे।
हेड-टू-हेड
दोनों टीमों के बीच टक्कर का रहा है मुकाबला
दोनों टीमों के बीच 123 मुकाबले हुए हैं। भारतीय टीम को 63 मैच में जीत मिली है। कीवी टीम ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
7 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। वहीं, एक मैच टाई रहा है।
न्यूजीलैंड में दोनों टीमों ने 45 वनडे खेले हैं। भारतीय टीम ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है और 26 मैच में उसे हार मिली। एक मैच टाई रहा और 4 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया।