NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम न्यूजीलैंड: मयंक अग्रवाल ने लगाया शानदार शतक
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: मयंक अग्रवाल ने लगाया शानदार शतक
    1/7
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: मयंक अग्रवाल ने लगाया शानदार शतक

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 03, 2021
    04:37 pm
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: मयंक अग्रवाल ने लगाया शानदार शतक
    मयंक अग्रवाल ने लगाया शतक

    न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में मयंक अग्रवाल ने शानदार शतक लगा लिया है। सलामी बल्लेबाज मयंक के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह चौथा टेस्ट शतक है। उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़कर भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। मयंक की दर्शनीय पारी और उनके द्वारा बनाए गए रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    2/7

    ऐसी रही मयंक की शतकीय पारी

    पारी की शुरुआत करने आए मयंक अच्छे रंग में नजर आए और 196 गेंदों में 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। उन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और तेजी से रन बटोरे। अपनी शतकीय पारी के दौरान मयंक ने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए और श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।

    3/7

    मयंक ने भारत में बनाए हैं चारों शतक

    मयंक ने अब तक के टेस्ट करियर में सभी शतक भारतीय जमीं पर लगाए हैं। इससे पहले उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक वाइजेक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। वहीं मयंक ने अपना दूसरा टेस्ट शतक पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। इसके बाद मयंक ने अपना तीसरा शतक इंदौर में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। उनके पिछले तीन शतक 2019 में आए थे।

    4/7

    WTC में तीसरे सर्वाधिक शतक वाले सलामी बल्लेबाज बने मयंक

    मयंक ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में अपना चौथा शतक लगाया है। वह WTC में रोहित शर्मा (5) और दिमुथ करुणारत्ने (5) के बाद सर्वाधिक शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज बने हैं।

    5/7

    मयंक ने बनाए ये रिकार्ड्स

    यह किसी भारतीय सलामी बल्लेबाज द्वारा घरेलू टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2010 के बाद से लगाया गया शतक है। आखिरी बार वीरेंदर सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 173 रनों की पारी खेली थी। यह किसी भारतीय सलामी बल्लेबाज द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ 2014 के बाद से लगाया गया शतक है। बता दें शिखर धवन ने ऑकलैंड में 115 रनों की शानदार पारी खेली थी।

    6/7

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    मयंक ने साल 2019 में दो दोहरे शतक लगाए थे। वह वीरेंदर सहवाग के बाद एक साल में दो दोहरे शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बने थे। सहवाग ने 2008 में यह कारनामा किया था।

    7/7

    भारत ने 200 के पार बनाया स्कोर

    मयंक के शतक की मदद से भारत ने खबर लिखे जाने तक चार विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। इस बीच न्यूजीलैंड से एजाज पटेल ने शानदार गेंदबाजी है और सभी चारों विकेट (4/59) झटके हैं। पहले दिन के तीसरे सत्र का खेल जारी है और भारत की पारी के 63 ओवर फेंके जा चुके हैं। बता दें गीली ऑउटफील्ड के कारण आज पहला सत्र में कोई खेल संभव नहीं हो सका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम घोषित, मलिक और हसन बाहर पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली महिला हैं मिताली, जानें उनके अदभुत रिकॉर्ड्स मिताली राज
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर भारत की पहले बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट: इशांत, जडेजा, रहाणे और विलियमसन चोट के चलते बाहर टेस्ट क्रिकेट

    टेस्ट क्रिकेट

    दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराकर श्रीलंका ने किया क्लीन स्वीप, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    2023 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का दौरा करेगा इंग्लैंड इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टेस्ट की संभावित एकादश, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातें विराट कोहली
    श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा टेस्ट: पहली पारी में 204 पर सिमटी श्रीलंका, ऐसा रहा दूसरा दिन क्रिकेट समाचार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ओमिक्रॉन के खतरे के बीच एक हफ्ते आगे बढ़ सकता है भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा क्रिकेट समाचार
    रिशेड्यूल हो सकता है भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा, BCCI करेगी टीम चयन के लिए इंतजार दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    कोरोना के बीच दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय टीम, BCCI कोषाध्यक्ष धूमल ने किया स्पष्ट BCCI
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टेस्ट के लिए वानखेड़े स्टेडियम में 25% दर्शकों को ही मिलेगी अनुमति क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला ड्रा रहा, बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    कानपुर टेस्ट: भारत ने बढ़ाया जीत की ओर कदम, ऐसा रहा चौथा दिन क्रिकेट समाचार
    पहला टेस्ट: भारत ने दूसरी पारी की 234 रनों पर घोषित, न्यूजीलैंड को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य क्रिकेट समाचार
    कानपुर टेस्ट: भारत ने दूसरी पारी में गंवाया शुभमन गिल का विकेट, ऐसा रहा तीसरा दिन क्रिकेट समाचार
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023