NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरी पारी में भारतीय टीम ने गंवाए 3 विकेट, ऐसा रहा तीसरा दिन
    अगली खबर
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरी पारी में भारतीय टीम ने गंवाए 3 विकेट, ऐसा रहा तीसरा दिन
    कोहली और सरफराज ने की बड़ी शतकीय साझेदारी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरी पारी में भारतीय टीम ने गंवाए 3 विकेट, ऐसा रहा तीसरा दिन

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 18, 2024
    05:20 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच बेंगलुरु में खेला जा रहा पहला टेस्ट दिलचस्प हो गया है।

    भारत की पहली पारी (46/10) के जवाब में कीवी टीम ने रचिन रविंद्र के शतक (134) की बदौलत 402 रन बनाए।

    इसके बाद तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने दूसरी पारी में 231/3 का स्कोर बनाया है।

    फिलहाल भारतीय टीम 125 रन से पीछे है।

    आइए आज के खेल पर एक नजर डालते हैं।

    न्यूजीलैंड 

    न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाया बड़ा स्कोर

    कल के स्कोर 180/3 से आगे खेलने उतरी न्यूजीलैंड ने 233 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए।

    इस बीच डेरिल मिचेल (18), टॉम ब्लंडेल (5), ग्लेन फिलिप्स (14) और मैट हेनरी (8) आउट हुए।

    इसके बाद रविंद्र और टिम साउथी (65) ने 137 रन की बड़ी साझेदारी की। न्यूजीलैंड ने पहली पारी के आधार पर मजबूत बढ़त हासिल की।

    भारत से कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट हासिल किए।

    रविंद्र

    रचिन रविंद्र ने भारत के खिलाफ लगाया अपना पहला टेस्ट शतक

    रविंद्र ने 157 गेंदों पर 13 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 134 रन की पारी खेली।

    वह साल 2012 के बाद भारतीय सरजमीं पर शतक लगाने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बने हैं।

    उनसे पहले 12 साल पहले रॉस टेलर ने भारतीय टीम के खिलाफ उनके घरेलू सरजमीं पर शतक लगाया था। वह मुकाबला भी बेंगलुरु में ही खेला गया था।

    यह एशिया में भी उनका पहला शतक है।

    भारत 

    दूसरी पारी में शानदार रही भारत की बल्लेबाजी

    दूसरी पारी में भारत को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इस सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े।

    भारत को जायसवाल (35) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान रोहित 52 रन बनाकर 95 के स्कोर पर आउट हुए।

    इसके बाद सरफराज खान और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

    कोहली 70 रन बनाकर दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए।

    जानकारी

    सरफराज खान ने संघर्ष रखा जारी 

    सरफराज ने अपने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। वह 78 गेंदों पर 70 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

    कोहली 

    कोहली ने पूरे किए 9,000 टेस्ट रन 

    कोहली ने कीवी टीम के विरुद्ध अपनी दूसरी पारी में 53वां रन बनाते ही ये आंकड़ा छूआ।

    कोहली अब भारत की ओर से 9,000 टेस्ट रन बनाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने हैं। भारतीय बल्लेबाजों में उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (15,921), राहुल द्रविड़ (13,265) और सुनील गावस्कर (10,122) ये आंकड़ा छू चुके हैं।

    विश्व के सक्रिय खिलाड़ियों में कोहली से ज्यादा रन सिर्फ इंग्लैंड के जो रूट (12,716) और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (9,685) ने बनाए हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम बांग्लादेश: रिंकू सिंह ने जड़ा तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रिंकू सिंह
    दूसरे टी-20 में भारत ने बांग्लादेश को हराया, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश, तीसरा टी-20: राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद के ऐसे है आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश: नितीश रेड्डी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बनाया यह दिलचस्प रिकॉर्ड बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    टेस्ट क्रिकेट: लगातार 4 या उससे अधिक पारियों में शतक लगा चुके हैं ये बल्लेबाज राहुल द्रविड़
    दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका, कप्तान तेम्बा बावुमा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से हुए बाहर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मिली जगह भारतीय क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड के विलियम ओरूर्के ने श्रीलंका के खिलाफ लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने श्रीलंका की दूसरी पारी में लिए 6 विकेट एजाज पटेल
    केन विलियमसन न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े केन विलियमसन
    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, बेन स्टोक्स की हुई वापसी  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट:  इंग्लैंड खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज  भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी भारतीय महिला टीम, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025